सिद्धिविनायक मंदिर में मनीषा रानी ने की ऐसी हरकत, इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

Manisha Rani Video: बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली मनीषा रानी ने टिकटॉक पर वीडियोज बनाकर पैसे कमाने शुरू किए थे। वहीं इन दिनों वह टेलिविजन पर धूम मचा रही हैं। आपको बता दें कि मनीषा रानी टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रही हैं। वह शो की फाइनलिस्ट भी बन चुकी हैं।

'झलक दिखला जा 11' में नजर आ रही हैं मनीषा रानी
इसे पहले मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 2' से दर्शकों के दिलों पर राज कर चुकी हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी अब झलक दिखला जा 11 के ग्रैंड फिनाले में परफॉर्म करेंगी जो कि आगामी 3 मार्च 2024 को होने वाला है। वहीं मनीषा अपनी जीत के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

manisha rani

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं मनीषा रानी
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से मनीषा रानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि मनीषा रानी इन दिनों 'झलक दिखला जा' के सेट पर खूब तहलका मचा रही हैं। वह अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैम। वहीं मनीषा अपने डांस परफॉर्मेंस से भी लोगों को हैरान कर रही हैं।

मनीषा रानी का वीडियो हुआ वायरल
डांस रिएलिटी शो में नजर आने के बाद से मनीषा रानी की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। अब मनीषा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर दिखाई दे रही हैं। पैपराजी विरल भयानी ने उनका ये वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें कुछ महिलाएं मनीषा के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं लेकिन शायद फोन हैंडल करने में उन्हें दिक्कत हो रही है।

मनीषा के अंदाज के कायल हुए लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी उनके हाथ से फोन लेकर पहले उसकी सेटिंग सही करती हैं और फिर पीछे खड़ी महिलाओं के साथ सेल्फी भी लेती हैं। मनीषा के इस अंदाज के लोग कायल हो गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफे करते नहीं थक रहे हैं।

बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं मनीषा
जानकारी के अनुसार मनीषा रानी बिहार के मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली हैं। मनीषा के पिता मनोज कुमार चंडी कुरियर का काम करते हैं। मां हाउस वाइफ हैं जो कि इस समय बेटी के लिए मुंबई में ही रह रही हैं। मनीषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। मनीषा ने अपनी पढ़ाई भी मुंगेर से ही पूरी की है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं मनीषा रानी
मनीषा रानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फनी वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। आपको बता दें कि मनीषा रानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर, एक्टर और एंटरटेनर भी हैं। मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+