'जो कभी कार में नहीं बैठी अब प्राइवेट प्लेन में घूम रही' मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने किसे लेकर कही ऐसी बात?
Mandira Bedi Interview: मंदिरा बेदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। मंदिरा अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। फिर बात चाहे उनके किसी बयान की हो या फिर परिवार की। अब हाल ही में एक्ट्रेस अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं।
मंदिरा ने हाल ही में ह्मयूम्स ऑफ बॉम्बे संग बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ से जुड़े काफी किस्से शेयर किये। इन किस्सों में उनके परिवार का जिक्र था। बताते चलें कि मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं। बेटा उन्होंने खुद पैदा किया है और बेटी को गोद लिया है। अब हाल ही में परिवार को लेकर ही एक्ट्रेस ने काफी चौंकाने वाली बात बताई है।

दरअसल, मंदिरा बेदी ने बेटी के अडॉप्शन को लेकर बात बोली है। एक्ट्रेस ने कहा कि बेटी तारा को गोद लेते हुए वे काफी परेशान थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि तारा को गोद लेने में अभिनेत्री को पूरे 3 साल लग गए थे। जब उनका बेटा वीर 6 साल का हो चुका था, तभी तारा ने ये फैसला लिया।
अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ह्यूम्स ऑफ बॉम्बे को बताया कि मैं नहीं जानती कि गोद लेने की प्रक्रिया इतनी लंबी क्यों है और आसान क्यों नहीं है। मैंने सारे पेपर्स जमा कर दिये थे। मैं समझती भी हूं कि इसके आसान ना होने की वजह क्या है... मगर जब आपको पता है कि फैमिली अच्छी है तो प्रोसेस भी सिंपल होना चाहिए।
इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि बेटा वीर 9 साल का हो चुका था, तब जाकर हमें अप्रूवल मिला। तब मैंने तय कर लिया था कि अभी नहीं तो कभी भी नहीं। इसके बाद हमने आगे बात की। तब तारा का कंफर्मेशन मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि सब किस्मत की बात है। जो कभी भी कार में नहीं बैठी, वो प्राइवेट प्लेन में ट्रैवल कर रही थी।
एक्ट्रेस ने कहा कि हम अपनी बेटी को कोरोना के खतरे में नहीं डालना चाहते थे और इसलिये हमने प्राइवेट प्लेन बुक किया।












Click it and Unblock the Notifications