अगर बेटे की जगह बेटी का होता जन्म तो क्या तारा को गोद लेतीं मंदिरा, जवाब ऐसा कि दिल हो जाएगा खुश

मुंबई। साल 2021 में बॉलीवुड अभिनेत्री और एंकर मोनिका बेदी पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया। उनके पति राज कौशल का निधन हो गया, जिसके बाद मोनिका टूट गई थीं। हालांकि मोनिका ने अपने साहस के चलते खुद को संभाला और अपने दोनों बच्चों की परवरिश बेहतर तरीके से कर रही हैं। वहीं समय के साथ खुद मोनिका आगे बढ़ रही हैं। हालांकि बहुत मुश्किल होता है खुद को संभालना जब आपका साथी आपको छोड़ कर चला जाए और इस बात का पता हो कि वो लौटकर कभी नहीं आएगा। हाल ही में मोनिका ने ई-टाइम्स के एक इंटरव्यू में अपने दोनों बच्चों को लेकर बातचीत की।

साल 2020 में तारा को लिया था गोद

साल 2020 में तारा को लिया था गोद

एक्ट्रेस मोनिका बेदी ने कहा कि अगर बेटे वीर की जगह लड़की का जन्म हुआ होता तो भी वो बेटी को ही गोद लेतीं। भारत में लड़कों के मुकाबले लड़कियों को ज्यादा पैरेंट्स की तलाश है। बता दें कि राज कौशल और मंदिरा ने साल 2020 में तारा को गोद लिया था।

मंदिरा ने कहा- लड़कियों को ज्यादा पैरेंट्स की जरूरत

मंदिरा ने कहा- लड़कियों को ज्यादा पैरेंट्स की जरूरत

मंदिरा ने बताया कि अगर तारा हमारी पहली संतान होती तो मुझे नहीं पता होता कि क्या हम अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक लड़के को गोद लेते। हमारे देश में माता-पिता की तलाश करने वाले लड़कों के मुकाबले लड़कियां कहीं ज्यादा हैं।

' पहले ही हमने तय कर लिया था नाम '

वहीं अपने बच्चों के नाम के बारे में बात करते हुए मंदिरा बेदी ने कहा कि राज और मैंने तय किया था कि अगर हमारा पहला बच्चा बेटा होगा तो हम उसे वीर कहेंगे और अगर बेटी हुई तो हम उसे तारा कहेंगे।

मंदिरा ने पहले ही बच्चा गोद लेने का सोच रखा था

बता दें कि बच्चे को गोद लेने की इच्छा मंदिरा ने एक इंटरव्यू में जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि राज और मैं, वीर के लिए हमेशा एक बहन चाहते थे। मेरा बेटा 8 साल का है और हम एक ऐसी लड़की को गोद लेने पर विचार कर रहे हैं, जिसकी उम्र ढाई से 4 साल के बीच हो। हम पहले ही उसके लिए नाम सोच चुके हैं। हम उसे तारा कहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+