Valentine's Day के दिन राज कौशल संग मंदिरा बेदी ने लिए थे सात फेरे, पति को याद कर हुईं इमोशनल
मुंबई, 14 फरवरी। पूरी दुनिया आज वेलेंटाइन पर अपने प्यार को अपनी फीलिंग का इजहार कर रहे हैं। वहीं मंदिरा इस मौके पर बहुत अकेला महसूस कर रही हैं। मंदिरा के लिए वेलेंटाइन डे और भी ज्यादा खास इसलिए है क्योंकि इसी दिन वो राज कौशल के संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में जिंदगी के बंधन में बंधी थी। शादी के बाद ये उनकी शादी की ऐसी सालगिरह है जब उनके पति राज कौशल उनके साथ नहीं हैं। मंदिरा अपने इस खास दिन एक शादी की फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखी है।

मंदिरा ने फोटो शेयर कर पति राज को किया याद
बता दें 29 जून 2021 को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण महज 49 उम्र में मंदिर के पति राज कौशल की मौत हो गई थी। पति की अचानक मौत के बाद मंदिर को गहरा सदमा लगा था। वहीं अब अपनी शादी की 23 वीं मैरिज एनवर्सरी पर मंदिरा ने फोटो शेयर कर पति राज को याद किया है।

आज हमारी 23वीं शादी की सालगिरह होती
मंदिरा और राज कौशल ने 1999 में शादी की थी और लगभग 12 साल बाद मंदिरा ने एक बेटे को जन्म दिया था और कुछ साल पहले एक बेटी को दोनों ने गोद लिया था। मंदिर ने पति संग एक अपनी शादी की फोटो शेयर कर लिखा- आज हमारी 23वीं शादी की सालगिरह होती।
तीन साल डेट करने के बाद दोनों ने कर ली थी शादी
1996 में देानों की मुलाकात एक फिल्ममेकर के घर हुई थी। मंदिर ऑडिशन के लिए गई थीं राज कौशल असिस्टेंट डॉयरेक्टर थे।इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और तीन साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने 14 फरवरी को शादी कर ली।
Recommended Video

मंदिरा के परिवार वाले इस शादी के लिए नहीं थे तैयार
पहले मंदिरा के घर वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे लेकिन उन्हें मंदिरा ने मना लिया था और दोनों की शादी सबकी रजामंदी से हुई थी। मंदिरा आज शादी की सालगिरह पर राज कौशल को बहुत मिस कर रही हैं। वहीं मंदिर की पोस्ट पर उनके फैंस लिख रहे आपका वेलेंटाइन आपके दिन में हमेशा जिंदा रहेगा। वहीं कई बधाई देते हुए मंदिरा की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications