चुनावी रण में परचम लहराएंगी कंगना? कभी बॉलीवुड की उड़ाई धज्जियां तो कभी दिए विवादित बयान

Mandi Chunav: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा से कंगना रनौत सबसे आगे चल रही हैं। कंगना पूरे 2 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। बता दें कि इस बीच कंगना के एक बयान की खूब चर्चा है, जिसमें उन्होंने जीत का बिगुल बजने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने की बात की थी।

कंगना रनौत की मंडी सीट पर सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। कंगना यहां से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। कंगना ने खुद बीते दिनों बयान दिया था कि अगर वे जीत जाती हैं तो बॉलीवुड छोड़ देंगी। ऐसे में देखना होगा कि कंगना रनौत बॉलीवुड की ही तरह राजनीति में भी दमखम रख पाती हैं या फिर नहीं।

Mandi Lok Sabha Chunav

कंगना रनौत इस वक्त भले ही पॉलिटिक्स में अपनी एंट्री को लेकर सुर्खियों में हों, मगर एक्ट्रेस अकसर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना का विवादों से भी पुराना नाता है। कई बार कंगना ने बॉलीवुड को आड़े हाथों लेते हुए बयानबाजी की है। कभी तापसी को सस्ती कॉपी का टैग देने वाली कंगना रनौत ने बॉलीवुड नेपोटिज्म पर भी खुलकर बात की है।

कंगना रनौत ने रणबीर कपूर के रामायण में राम बनने को लेकर भी बयान दिया था। एक्ट्रेस ने रणबीर को सफेद चूहा बताया था। एक्ट्रेस ने कहा कि रणबीर को बहुत कुछ सीखने की सख्त जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+