फिल्मी जगत से एक और बुरी खबर, मलयालम फिल्ममेकर अशोकन का हुआ निधन
60 साल की उम्र में मलयालम फिल्ममेकर अशोकन ने अपनी अंतिम सांसे ली। उन्होंने अपने करियर में मॉलीवुड में कई कॉमेडी फिल्में बनाईं।
मुंबई, 26 सितंबर: मलयालम फिल्ममेकर अशोकन का रविवार को निधन हो गया है। उनकी उम्र 60 साल थी। वे काफी समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें एक महीने से कोच्चि के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तमाम सिलेब्रिटीज अशोकन को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 60 साल की उम्र में अशोकन ने अपनी अंतिम सांसे ली। उन्होंने अपने करियर में मॉलीवुड में कई कॉमेडी फिल्में बनाईं।

अपने इंडिपेंडेंट डायरेक्शन से पहले अशोकन ने निर्देशक जेजे शशिकुमार के साथ सहयोगी के तौर पर काम किया। 1989 में, अशोकन ने वर्णम से अपनी शुरुआत की। इसमें सुरेश गोपी, जयराम और रंजिनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनकी दूसरी फिल्म आचार्य थी, जिसे जर्नलिस्ट-स्क्रिप्ट राइटर बी जयचंद्रन ने लिखा था।
अशोकन ने थाहा के साथ भी काम किया। इसके बाद अशोकन ने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक ले लिया था। साल 2003 में उन्होंने मेलोडी ऑफ लोनलीनेस नामक टेलीफिल्म से वापसी की। इस फिल्म को केरला स्टेट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications