Vinod Thomas No More: 45 की उम्र में विनोद थॉमस की हुई मौत, होटल के बाहर कार में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Vinod Thomas Demise: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर एक्टर विनोद थॉमस अब इस दुनिया में नहीं रहे। जानकारी के मुताबिक, एक होटल के बाहर खड़ी कार में एक्टर का शव पाया गया। पुलिस को इस मामले की सूचना होटल प्रबंधन द्वारा दी गई और फिलहाल वह एक्टर की मौत की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला शनिवार 18 नवंबर का है। होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि, उनके होटल के बाहर खड़ी कार में एक शख्स काफी देर से कार में है और वह बाहर नहीं निकल रहा। ये सुनकर पुलि घबरा गई और आनन फानन में होटल पहुंची। इसके बाद जो उन्होंने देखा वह काफी शॉकिंग था। कार में एक्टर विनोद थॉमस का शव मिला। इसके बाद पुलिस जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले गई लेकिन एक्टर की तब तक मौत हो चुकी थी।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा, हम एक्टर को तुरंत अस्पताल ले गए थे लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अब जैसे ही इसकी रिपोर्ट आएगी तो पता चलेगा कि आखिर उनकी मौत के पीछे क्या वजह है। ये महज एक हादसा या फिर किसी की सोची समझी साजिश।












Click it and Unblock the Notifications