मल्लिका शेरावत का खुलासा, कहा- डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड की वजह से नहीं मिला 'वेलकम बैक' में रोल

अगर आपने 2007 की सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' देखी होगी, तो आपको पता होगा कि फिल्म में मल्लिका शेरावत ने कितनी शानदार भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके सीक्वल में मल्लिका को नहीं लिया गया, क्यों उन्होंने बताया।

मुंबई, 16 सितंबर। अगर आपने 2007 की सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' देखी होगी, तो आपको पता होगा कि फिल्म में मल्लिका शेरावत ने कितनी शानदार भूमिका निभाई थी, उनके किरदार को काफी सराहा गया था। लेकिन साल 2015 में आए फिल्म के सीक्वल 'वेलकम बैक' में मल्लिका को मौका नहीं दिया गया। मल्लिका ने इसको लेकर एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है।

डायरेक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्म में दे दिया था रोल

डायरेक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्म में दे दिया था रोल

मल्लिका से पूछा गया कि क्या वेलकम के एक और सीक्वल आने की संभावना है। इसका जवाब देते हुए मल्लिका ने कहा- वेलकम का सीक्वल बनेगा तो डॉयरेक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को ही डालेगा न उसमें। वेलकम 2 बनी थी तो डायरेक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को डाल दिया बताओ, अब में क्या करूं?

मेरा बॉलीवुड में कोई बॉयफ्रेंड नहीं

मेरा बॉलीवुड में कोई बॉयफ्रेंड नहीं

उन्होंने कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेना चाहतीं, लेकिन यह सत्य है। जब वे इसका सीक्वल बना रहे थे तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट कर लिया और हीरो ने भी अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट किया। तब में क्या करती? मेरा बॉलीवुड में कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, मैं कभी किसी एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ नहीं रही। मैं सिर्फ अपने काम के साथ हूं, अगर आपको लगता है कि मैं आपके प्रोजेक्ट के लायक हूं तो मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी। लेकिन अगर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को लेना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है।

वेब सीरीज नकाब में नजर आएंगी मल्लिका

वेब सीरीज नकाब में नजर आएंगी मल्लिका

जब उनसे पूछा गया कि क्या इसी वजह से आपको वेलकम 2 नहीं मिली तो मल्लिका ने कहा जी हां। केवल यही कारण है। उनका वेब शो नकाब कल रिलीज हुआ। मल्लिका के खाते में रजत कपूर की एक फिल्म भी है। मल्लिका ने इस फिल्म को लेकर कहा कि मैं फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका में हूं। मैं मिर्जापुर के शोरनर गुरमीत के साथ एक शो की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना हो रही हूं। मैं इन दो प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हूं। बता दें कि वेलकम और वेलकम बैक को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+