'...पहले किसी ने नहीं दिया साथ, अब सबूतों के साथ तैयार', एक्ट्रेस रेवती संपत ने सिद्दीकी के खिलाफ खोला मोर्चा
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद मलयालम सिनेमा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों क बीच मलयालम एक्ट्रेस रेवती संपत (Revathi Sampat) ने सीनियर एक्टर और AMMA (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट) के महासचिव सिद्दीकी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के आरोपों के बीच सिद्दीकी ने एमएमए के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। एक्ट्रेस ने दावे के साथ कहा कि उनके पास सारे सबूत हैं।
केरल सरकार की ओर से जस्टिम हेमा आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने के बाद एक नया विवाद सामने आया है। जिसको लेकर एक बार फिर से मलयालम सिनेमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस रेवती संपत ने दावा किया है कि सीनियर एक्टर व AMMA के महासचिव सिद्दीकी ने उनका यौन शोषण किया।

मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस रेवती संपत ने कहा, "मैंने मदद मांगी थी लेकिन मुझे कोई समर्थन नहीं मिला। मलयालम सिनेमा में मेरी मदद क करने वाला कोई नहीं था। लेकिन ऐसा नहीं है कि मैंने इसके खिलाफ कानूनी तौर पर कदम नहीं उठाया, मैंने एक बार प्रयास किया, लेकिन जब नहीं सुनी गई तो दूसरी बार शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। ऐसे समय में लोग सिर्फ आश्वासन देते हैं, सुरक्षा नहीं। लेकिन अगर हमें अपने सपनों की कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी, तो मैं सभी सबूतों के साथ सामने आने के लिए तैयार हूं, मैसेंजर और व्हाट्सएप पर संदेश मौजूद हैं...।"












Click it and Unblock the Notifications