कार एक्सीडेंट को लेकर मलाइका अरोड़ा की इमोशनल पोस्ट, बताया हादसे से क्या मिली सीख
मुंबई, 9 अप्रैल: एक्ट्रेस, डांसर मलाइका अरोड़ा एक हफ्ते पहले (2 अप्रैल) एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। मलाइका की कार एक दूसरी कार से भिड़ गई थी, हालांकि उनको ज्यादा चोट नहीं आई थी। हादसे के एक हफ्ते बाद मलाइका ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने हादसे का अपने ऊपर हुए असर, इससे सीख और अपनी तबीयत के बारे में बताया है।

क्या कहा है मलाइका ने
मलाइका अरोड़ा ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो खिड़की के पास खड़ी दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक्सीडेंट को याद करते हुए लिखा है- बीते कुछ दिनों में जो हुआ, वो कभी सोचा नहीं था। सब याद करती हूं तो कई हकीकत नहीं बल्किकिसी फिल्म के एक सीन की तरह लगता है। इस सबमें ये भी हुआ कि एक्सीडेंट के बाद मुझे ये एहसास हुआ कि मैं कितने सारे अच्छे लोगों की देखभाल में हूं। इसमें मेरा स्टाफ, परिवार दोस्त और डॉक्टर हैं।

डॉक्टरों ने बहुत ख्याल रखा
मलाइका ने आगे लिखा- डॉक्टरों ने हर कदम मेरा ख्याल रखा, उन्होंने मुझे तुरंत सेफ और सिक्योर महसूस करवाया जिसके लिए मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। दोस्तों, परिवार, मेरी टीम से जो प्यार मिला वो भी कमाल का था। इस तरह के पल आपको याद दिलाते हैं कि हमें हमेशा उन लोगों का आभार व्यक्त करना चाहिए जो उस समय आपके साथ होते हैं। आपको बताना चाहती हीं कि मैं ठीक हूं और एक नए जोश के साथ लौट रही हूं।

2 अप्रैल को हुआ था एक्सीडेंट
2 अप्रैल को मलाइका अरोड़ा कार एक्सीडेंट में घायल हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं थी और कुछ घंटे के बाद उनको छुट्टी दे दी गई थी। मलाइका की कार का एक्सीडेंट खोपोली के पास मुम्बई पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ था। यहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।












Click it and Unblock the Notifications