'मैंने खुद को अलग कर लिया' अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर बोलीं मलाइका अरोड़ा, सच में टूट गया रिश्ता?
Malaika-Arjun Breakup Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि मलाइका का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। लेकिन एक्टर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं और ना ही एक्ट्रेस ने अर्जुन के लिए कोई पोस्ट शेयर किया जिसके बाद फैंस ने मान लिया कि इनका ब्रेकअप कंफर्म हो चुका है।

अब मलाइका ने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया है। हैलो मैगजीन संग बातचीत कर एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, मैंने किसी तरह अपने चारों ओर एक ढाल बना लिया है, जहां से मैं नेगेटिविटी को अब और अंदर नहीं आने देती हूं। मैंने खुद को इससे अलग कर लिया है. चाहे वो लोग हों, काम का माहौल हो, सोशल मीडिया हो या ट्रोल्स।
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि, 'पहले मुझे इन सब चीजों से काफी फर्क पड़ता था और ऐसे में मुझे नींद नहीं आती थी। अगर मैं कहूं इन सब चीजों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता तो ये झूठ होगा। मैं भी इंसान हूं और इसलिए मैं रोऊंगी, टूट जाऊंगी और ट्रोल होने से जुड़े सारे इमोशन्स का सामना करूंगी। लेकिन आप ने कभी इसे पब्लिक में नहीं देखा होगा।'
मलाइका अरोड़ा ने आगे जब प्यार को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं काफी ज्यादा रोमांटिक हूं। मैं कभी भी सच्चे प्यार को छोड़ने का विचार नहीं करूंगी चाहे कुछ भी हो जाए। मैं टिपिकल स्कॉरपियो हूं तो मैं आखिरी तक अपने प्यार के लिए लड़ूंगी। लेकिन मैं बहुत रियलिस्टिक भी हूं और मुझे पता है कहां पर लाइन खींचनी है।'
पिछले महीने, अर्जुन और मलाइका के बीच ब्रेकअप की अफवाहें तब उड़ीं जब एक सूत्र ने पिंकविला को बताया कि उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। लेकिन बाद में मलाइका के मैनेजर ने इंडिया टुडे संग बातचीत कर बताया था कि ये महज अफवाह है और उनका ब्रेकअप नहीं हुआ। वहीं 26 जून को अर्जुन कपूर के बर्थडे में शामिल ना होने के बाद एक बार फिर कपल के ब्रेकअप को लेकर चर्चा होने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications