एक्सिडेंट के बाद मलाइक की कार की तस्वीर आई सामने, पीछे का शीशा चकनाचूर

मुंबई, 03 अप्रैल। फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार का शनिवार की रात एक्सिडेंट हो गया। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में मलाइका अरोड़ा खान को गंभीर चोट नहीं आई है। खोपोली पुलिस के अनुसार मलाइका का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और हादसा कैसे हुआ उसकी जांच कर रही है। पुलिस इंस्पेक्टर श्रीश पवार ने बताया कि हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ है। हादसे में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सभी गाड़ियां थोड़ी-बहुत क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे के बाद गाड़िंयां वहां से तुरंत चली गईं, जिसकी वजह से यह साफ नहीं हो सका है कि लोगों को चोट कितनी आई है। हमे बताया गया है कि लोगों मामूली चोट लगी है।

हादसे के बाद कार की तस्वीर

हादसे के बाद कार की तस्वीर

वहीं इस हादसे के बाद मलाइका अरोड़ा की क्षतिग्रस्त कार की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार के पिछले हिस्से में डेंट आया है। कार के दाहिने साइड पीछे बंपर पर रगड़ हुई है और टेल लाइट टूट गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि पीछे से किसी कार ने इसे टक्कर मारी है। कार के बंपर के अलावा पीछे का शीशा भी टूट गया है, लिहाजा साफ है कि टक्कर काफी तेज थी। मलाइका रेंज रोवर कार से जा रही थीं इस दौरान दो कारों के बीच उनकी कार दब गई। पुलिस ने बताया कि हमे तीनों ही कारों का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है और हम उन्हें संपर्क कर रहे हैं ताकि पता लगा सके कि आखिर में क्या हुआ था। फिलहाल हमने हादसे का जिक्र किया है और जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी कि आखिर किस वजह से यह हादसा हुआ और किसकी वजह से यह हादसा हुआ।

काफी लोकप्रिय डांस नंबर

काफी लोकप्रिय डांस नंबर

गौर करने वाली बात है कि मलाइका शनिवार दोपहर को एक फैशन इवेंट में जा रही थीं। वह अपनी तसवीर और फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर रही थीं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही कुछ रिएलिटी शो में जज की भी भूमिका निभा चुकी हैं। छैया छैया गाने पर मलाइक अरोड़ा का डांस काफी लोकप्रिय हुआ था।

2017 में हुआ था तलाक

2017 में हुआ था तलाक

मलाइका मुन्नी बदनाम हुई जैसे कई हिट सॉन्ग में वह डांस कर चुकी हैं। इंडियाज बेस्ट डॉन्सर, इंडियाज गॉट टैलेंट, झलक दिखला जा जैसे शो को भी होस्ट कर चुकी हैं। मलाइक की शादी फिल्म स्टार और डायरेक्टर अरबाज खान से हुई थी। हालांकि दोनों रिश्तों में दरार के चलते 2017 में तलाक हो गया। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। फिलहाल मलाइक अरोड़ एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनिशप में हैं और अरबाज खान अपनी गर्लफ्रैंड जॉर्जिया एंड्रानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

https://hindi.oneindia.com/news/maharashtra/mns-chief-raj-thackeray-warns-to-remove-loudspeaker-from-mosque-else-he-will-play-hanuman-chalisa-672899.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+