Malaika Arora की प्रेगनेंसी की खबर पर गुस्साए अर्जुन कपूर, बोले- 'हमारी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना'

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में थीं। जिस पर एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Malaika Arora Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। जिसकी वजह से फैंस को इंतजार है कि ये कपल आखिर कब शादी करेगा। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दावा किया जा रहा है कि मलाइका जल्द ही अर्जुन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि ये खबर सामने आने के बाद ही अर्जुन कपूर ने मीडिया को खूब खरी खोटी सुनाई।

मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबर पर भड़के अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबर पर भड़के अर्जुन कपूर

दरअसल, पिछले दिनों पिंकविला की एक रिपोर्ट ने ये दावा किया था कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली है। ये खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली कि, शादी करने से पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका माता-पिता बनने वाले हैं। अब यह खबर फैलते ही अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

बोले- 'हिम्मत मत करना'

बोले- 'हिम्मत मत करना'

अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने लिखा, ''यह बहुत निचला स्तर है, जहां तक कोई गिर सकता है। आप ये सब कैजुअली कर रहे हैं। इस तरह की गलत खबरें चलाना बेहद असंवेदनशील है। कुछ पत्रकार लगातार इस तरह की खबरें चला रहे हैं और इन सबसे बचने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि हमने इसे अब तक नजरअंदाज किया, लेकिन ये इस तरह की खबरों को खूब फैलाते हैं और इसे सच बताते हैं। यह बिल्कुल गलत है। हमारी पर्सनल जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना।''

शादी को लेकर उड़ी थी अफवाह

शादी को लेकर उड़ी थी अफवाह

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी शादी की खबरों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने शर्माते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसके कैप्शन पर लिखा, 'मैंने हां कह दिया है'। इस पोस्ट के बाद फैंस ने शादी के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे डेट

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे डेट

बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। पिछले साल 2021 में दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। जिसके बाद से दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

अरबाज खान से मलाइका का हुआ था तलाक

अरबाज खान से मलाइका का हुआ था तलाक

साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने कानूनी तौर पर अरबाज खान से तलाक लिया था। तलाक लेने के बाद दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। जहां मलाइका अऱोड़ा की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। तो वहीं अरबाज खान भी साल 2018 से एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। फिलहाल दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+