मलाइका अरोड़ा के पास नहीं थे खाने के पैसे, अब कमा लिए करोड़ों, जानें कैसे की इतनी कमाई

Malaika Arora Net Worth: बॉलवुड एक्ट्रेस और दमदार आइटम वंबर डांसर मलाइका अरोड़ा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर लिया है।

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने घर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। ये घटना आज यानी 11 सितंबर 2024 सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। एक्ट्रेस के पिता के सुसाइड के कारणों का पता अभी नहीं चला है। वहीं बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

malaika arora

11 साल की उम्र में मलाइका के पैरेंट्स का हो गया था तलाक
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा भारतीय सीमावर्ती शहर फाजिल्का के एक पंजाबी हिंदू थे जबकि उनकी मां, जॉयस पॉलीकार्प, एक मलयाली ईसाई हैं। मलाइका का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। जब वह 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वह अपनी मां और बहन अमृता के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में शिफ्ट हो गई थीं। उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे।

मलाइका अरोड़ा का दर्दनाक बचपन
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने डांस के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में आइटम सॉन्ग पर डांस किया है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आज करोड़ों की संपत्ति बना ली है। लेकिन उनकी जिंदगी कभी इतनी आलीशान नहीं थी।

100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं मलाइका
आज के समय में मलाइका अरोड़ा करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म में एक आइटम नंबर के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा टीवी के कई रिएलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं जिसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती हैं।

10 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रहती हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शोज से भी अच्छी खासी रकम वसूलती हैं। इस समय मलाइका 30 से ज्यादा ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मलाइका मुंबई में एक योग स्टूडियो भी चलाती हैं जिसका नाम 'दीवा योगा' है। इस योग स्टूडियो से उन्हें बहुत अच्छी कमाई होती है। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।

मलाइका अरोड़ा का कार कलेक्शन
मलाइका अरोड़ा को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। वह कई कीमती कार की मालकिन हैं। मलाइका अरोड़ा के पास रेंड रोवर एलडब्ल्यूबी और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियां हैं। पिछले कुछ समय से खबर है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रकअप हो गया है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+