झूठ, झूठ, झूठ.....मलाइका अरोड़ा का नहीं हुआ अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने बता दिया ऐसा सच

Malaika Arora On Breakup With Arjun Kapoor: इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 31 मई 2024 को खबर आ रही थी की 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर ने फैंस को काफी झटका दिया था।

मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप के रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
हालांकि अब फाइनली मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने ब्रेकअप के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को पूरा सच बताया है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप के रूमर्स पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वो अर्जुन से अलग नहीं हुई हैं।

malaika arora

एक्ट्रेस की मैनेजर ने बताया दिया सच
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने कंफर्म किया है कि एक्ट्रेस अभी भी अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और उनके अलग होने का दावा करने वाली खबरें बिल्कुल झूठी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका के मैनेजर ने कहा है- नहीं-नहीं सभी अफवाहें हैं। कपल अलग नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट में कही गई थी ऐसी बात
आपको बता दें कि पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया था कि मलाइका और अर्जुन के बीच बहुत खास रिश्ता था लेकिन वो दोनोंअब अलग हो गए हैं।

'अपने रिश्ते को खींचने की इजाजत नहीं देंगे'
रिपोर्ट में आगे लिका था- मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है और इस मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वो किसी को भी अपने रिश्ते को खींचने की इजाजत नहीं देंगे।

'दोनों ने अपने रिश्ते को काफी सममान दिया है'
रिपोर्ट में लिखा था- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक लंबा, प्यार भरा, रिश्ता था जो अब खराब हो गया है। इसका मतलब ये नहीं है कि उनके बीच कोई मनमुटाव है। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के लिए पिलर ऑफ स्ट्रेंथ हैं। इन सालों में उन्होंने अपने रिश्ते को काफी सममान दिया है। दोनों उम्मीद करते हैं कि लोग इस इमोशनल टाइम में उन्हें स्पेस देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+