Viral Video: अचानक क्यों बढ़ी मलाइका-अर्जुन के बीच दूरियां! क्या खत्म होने की कगार पर है रिश्ता?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर मुंबई एयरपोर्ट जब भी स्पॉट किए जाते हैं तो दोनों एकसाथ पोज देते हैं लेकिन इस बार दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना रखी थी।

मुंबई, 1 अगस्त: बॉलीवुड के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों का रोमांस और बेहतरीन कैमिस्ट्री हमेशा फैंस का दिल जीत लेती है। दोनों कभी भी एक दूसरे पर प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। लेकिन इस बार इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। यहां तक की फैंस भी अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कोई लड़ाई हुई है।

क्या अर्जुन-मलाइका के बीच हुआ झगड़ा?

क्या अर्जुन-मलाइका के बीच हुआ झगड़ा?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जब भी किसी बॉलीवुड इवेंट या फिर कभी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो हर बार ऐसा हुआ है कि दोनों रोमांस करते हुए कैमरे के आगे पोज देते हुए नजर आए। लेकिन अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस दोनों के बीच हुई किसी झगड़े का अंदाजा लगा रहे हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक दूसरे से क्यों बनाई दूरी?

दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस वीडियो में साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन दोनों एक दूसरे से दूरी बनाते हुए नजर आए। इसके साथ ही वीडियो में दोनों काफी सीरियस नजर आ रहे हैं और दोनों एक दूसरे से बात भी नहीं कर रहे हैं। अब अचानक एक दूसरे पर प्यार लुटाने वाले ये लव बर्ड्स के बीच ऐसा क्या हो गया जो दोनों ने एक दूसरे से बात तक नहीं की।

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वीडियो को देखने के बाद अब फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। वीडियो पर कमेंट कर फैंस इस बात की चिंता जाहिर कर रहे हैं कि क्या दोनों के बीच लड़ाई हुई? एक यूजर ने लिखा- लगता है फ्लाइट में लड़ाई हो गई. एक दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है कुछ गड़बड़ है. एक और यूजर ने लिखा- लड़ाई हो गई लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'लगता है दोनों के बीच झगड़ा हुआ है'। हालांकि कुछ फैंस दोनों के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

अर्जुन ने मलाइका को दिया था फ्लाइंग किस

बता दें कि, हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के दौरान एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। वीडियो में एक तरफ मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को एक परफेक्ट गर्लफ्रेंड होने के नाते उन्हें सपोर्ट करती हुई नजर आईं तो वहीं रैंप वॉक के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को फ्लाइंग किस दिया। दोनों की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई।

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई को रिलीज हुई। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में नजर आई। इस फिल्म को फैंस की ओर से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना होगा आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+