सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' की लोकेशन हुई फाइनल, दर्शकों को मिलेगा ओरिजनल फील

Salman Khan Film Update: सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वो अगस्त से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। मेकर्स ने इसके लिए तीन बड़े लोकेशन्स फाइनल किए हैं। 'बैटल ऑफ गलवान' सलमान खान की कमबैक फिल्म भी बन सकती है। इसके लिए उन्होंने कड़ी तैयारी शुरू कर दी।

सलमान फिल्म के लिए हाई इंटेंस ट्रेनिंग ले रहे हैं। सलमान इस फिल्म आर्मी ऑफिसर की भूमिका में रहेंगे। फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने फिल्म को रियल फील देने के लिए तीन तगड़ी लोकेशन चुनी हैं। जिससे दर्शकों को फिल्म का अच्छा एक्सपीरियंस मिले।

Salman Khan Film Update

फिल्म की शूटिंग के लिए अपूर्व ने लद्दाख और कश्मीर को प्राइम लोकेशन के रूप रखा गया है। इसके अलावा फिल्म का एक बड़ा हिस्सा मुंबई में भी फिल्माया जाएगा। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी। 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग शेड्यूल को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले शेड्यूल में पूरा क्रू लद्दाख में शूटिंग करेगा। यहां मेकर्स फिल्म के फाइट सीक्वेंस शूट होंगे। क्योंकि यही फिल्म के लिए परफेक्ट लोकशन है। मेकर्स ने इस लोकेशन को कई महीनों पहले ही फाइनल कर लिया था। फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा। मेकर्स यहां एक बड़े स्टूडियो में इसे पूरा करेंगे। इस दौरान सलमान क्रू के साथ फिलर्स पूरे करेंगे। तीसरे शेड्यूल के लिए कास्ट और क्रू दोबारा कश्मीर में शूटिंग करेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान इन दिनों अपनी इंटेंस ट्रेनिंग बिना AC और पंखे के कर रहे हैं। जिससे शरीर में थोड़ी पानी की कमी हो सके। इस प्रोसेस से फैट और वॉटर लॉस थोड़ी जल्दी हो सके। सलमान खान का एक सेशन लगभग 1 घंटे का होता है, जिसमें आउटडोर कार्डियो भी शामिल है। वहीं उनकी डाइट पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उनकी डाइट में घर का बना खाना शामिल है, जिसमें लीन प्रोटीन, सब्जियां और दिन में केवल एक चम्मच चावल शामिल हैं। इस नई डाइट में प्रोसेस्ड कार्ब्स और शराब को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

फिल्म राइटर शिव अरूर और राहुल सिंह की नॉवेल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड है। इस बुक का चैप्टर शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) की गाथा पर आधारित है। सलमान उन्हीं का किरदार निभाते नजर आएंगे। शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। कर्नल बाबू 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। उनका जन्म 1982 में सूर्यापेट तेलंगाना में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर और मां होममेकर थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोरुकोंडा स्थित सैनिक स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकेडमी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से की। कर्नल बाबू ने साल 2004 में आर्मी जॉइन की। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई। 2019 में संतोष बाबू को प्रमोट कर कर्नल बना दिया। 15 साल की सर्विस के दौरान कर्नल बाबू की तैनाती कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और चाइना बॉर्डर पर रही। साल 2007 में उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+