'फोटो लेती तो कहते दिखावा है' पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर ट्रोल हुईं माहिरा खान, अब दिया जवाब
माहिरा खान भी उन्हीं सेलेब्स में एक थीं, जिन्हें पाकिस्तान में आई बाढ़ के दौरान टोरंटो अवॉर्ड इवेंट में हिस्सा लेने को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब इस पूरे मसले पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।
मुंबई, 1 अक्टूबर: हाल ही में पाकिस्तान को भारी बाढ़ का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कई पाकिस्तानी सेलेब्स ने कहा था कि वे टोरंटो में आयोजित हम अवॉर्ड्स में हिस्सा ले रहे थे, जिससे वो इवेंट के जरिये दान कर सकें। माहिरा खान भी उन्हीं सेलेब्स में एक थीं, जिन्हें अवॉर्ड इवेंट में हिस्सा लेने को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब इस पूरे मसले पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।
ट्विटर पर लगाई लताड़
माहिरा खान ने ट्विटर के जरिये एक यूजर को जवाब दिया। इस यूजर ने कहा था कि एकगर एक्टर्स इवेंट में अपनी पहनी हुई ड्रेस बाढ़ प्रभावित लोगों को दे दें, तो सब ठीक हो जाएगा।

भड़क उठीं एक्ट्रेस
ऐसे में माहिरा ने जवाब देते हुए कहा कि वो बाढ़ पीढ़ितों की मदद करते हुए फोटोज लेंगी, तो कहा जाएगा कि ये दान करने का दिखावा कर रही हैं।
'एक्टर्स कुछ भी करें तो...'
माहिरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक्टर्स के लिए कुछ भी करना आसान नहीं होता। मैं अपना काम करती रहूंगी। अगर आपको इससे खुशी हो, तो मैं मदद के दौरान कुछ तस्वीरें भी ले सकती हूं। ओह लेकिन तब बोला जाएगा कि मदद करने का दिखावा है।
'कड़वी बातें खत्म नहीं होती'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस तरह की कड़वी बातें कभी खत्म नहीं होती। आपको जो करना है करिये। मुझे जो करना होगा करूंगी।
इस फिल्म में दिखेंगी माहिरा
माहिरा खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जाट' में नजर आएंगी। पाकिस्तान में माहिरा की ये फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications