जय भानुशाली संग तलाक की खबरों के बीच माही विज की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, क्या हुआ एक्ट्रेस को?
Mahhi Vij Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और हेल्थ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से माही विज और उनके पति जय भानुशाली के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है।
माही विज की तबीयत बिगड़ गई है
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माही विज की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि माही विज को तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

माही विज के कई मेडिकल टेस्ट हुए हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर ने माही विज के कई मेडिकल टेस्ट करवाए हैं। माही की पीआर अवंतिका सिन्हा ने एक्ट्रेस की तबीयत पर बयान देते हुए कहा है- हां, माही को तेज बुखार और काफी कमजोरी है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं कहा जा सकता लेकिन वो स्टेबल हैं।
इंस्टा स्टोरी पर दिखा माही का बीमार लुक
आपको बता दें कि कुछ घंटे पहले माही विज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो सर्दियों के कपड़ों में नजर आ रही थीं और उन्होंने फोटो के साथ लिखा था- सिक (Sick)।
तलाक और एलिमनी की खबरों के बीच माही की तबीयत बिगड़ी
-हाल ही में सोशल मीडिया पर ये अफवाह भी फैली थी कि माही विज ने पति जय भानुशाली से तलाक के बाद एलिमनी में भारी रकम की मांग की है। हालांकि इस पर दोनों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
-हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जय भानुशाली और माही विज काफी समय पहले ही अलग हो चुके हैं और दोनों अपने रिश्ते को सम्मानजनक तरीके से खत्म करने की कोशिश में हैं।
-बताया जाता है कि जय भानुशाली और माही विज ने कुछ महीने पहले ही तलाक की अर्जी फाइल की थी और जुलाई-अगस्त 2025 में उस पर साइन भी कर दिए थे। फिलहाल दोनों अपनी बेटी तारा और गोद लिए दो बच्चों की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।
माही विज ने की थी प्राइवेसी की अपील
-तलाक की खबरों पर कुछ समय पहले माही विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- कृपया जब तक मैं खुद कुछ न कहूं, किसी भी खबर पर विश्वास न करें। हमारी और हमारे बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करें। जय मेरा परिवार हैं और हमेशा रहेंगे।
-माही विज ने कहा था- जय भानुशाली एक बहुत अच्छे पिता और इंसान हैं। फिलहाल फैंस माही के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं जबकि एक्ट्रेस की टीम ने सभी से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications