जब महेश भट्ट ने सरेआम सुष्मिता सेन की कर दी थी ऐसी हालत...

सुष्मिता सेन ने एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरह से डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें सरेआम सबसे सामने अपमानित किया था।

मुंबई, 1 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाला ही में उन्होंने ट्विंकल खन्ना के शो में अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था कि ऐसा क्या हुआ कि इतने सारे अफेयर्स रहने के बाद भी क्यों वह अब तक शादी नहीं कर पाईं। इस शो में इंटरव्यू देने के बाद से सुष्मिता सेन एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि वह एक शानदार सिंगर मदर भी हैं जो अपनी दोनों बेटियों की परवरिश बहुत ही शानदार तरीके से कर रही हैं। वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणा साबित हुई हैं। वह योग के जरिए खुद को काफी फिट भी रखती हैं। आइए आपको बताते हैं सुष्मिता सेन के उन दिनों के एक किस्से के बारे में जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम बस रखा ही था। उस समय फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें सरेआम बेइज्जत कर दिया था। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या हुआ था उनके साथ।

महेश भट्ट ने सरेआम कर दिया था बेइज्जत

महेश भट्ट ने सरेआम कर दिया था बेइज्जत

सुष्मिता सेन ने साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान पहली बार वह बड़े पर्दे पर एक्टिंग करने वाली थीं। ऐसे में जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो सुष्मिता सेन और महेश भट्ट के बीच कुछ ऐसी घटना हो गई कि सेट पर वह जोर-जोर से रोने लगीं और आज तक वह उस किस्से को भूल नहीं पाई हैं। दरअसल फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट ने कई लोगों के सामने सुष्मिता सेन की बेइज्जत कर दिया था। सुष्मिता सेन इस घटना के बाद काफी अपमानित महसूस कर रही थीं।

साल 1996 में शुरू किया अपना बॉलीवुड करियर

साल 1996 में शुरू किया अपना बॉलीवुड करियर

साल 1996 में सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था। उस समय उनके सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया जा चुाक था। हर तरफ उनकी खूबसूरती और अदाओं के चर्चे हो रहे थे। उन्हें बॉलीवुड से ऑफर आने लगे थे लेकिन सुष्मिता सेन ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए महेश भट्ट की फिल्म दस्तक को ही चुना था। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और सुष्मिता धीरे-धीरे एक्टिंग सीखने लगीं। लेकिन एक दिन इस फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

महेश भट्ट हो गए थे गुस्सा

महेश भट्ट हो गए थे गुस्सा

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि एक बार महेश भट्ट ने फिल्म दस्तक के सेट पर उन्हें सरेआम बेइज्जत कर दिया था और वह इस घटना से इतना टूट गई थीं कि वह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देना चाहती थीं। सुष्मिता सेन ने बताया- महेश भट्ट शानदार डायरेक्टर हैं। मैं अच्छे से सीन शूट नहीं कर पा रही थी। इस फिल्म के एक सीन में मुझे अपने इयरिंग्स कान से उतारकर जोर से फेंकने थे लेकिन मैं ये गुस्सा जाहिर नहीं कर पा रही थी। सीन का बार बार रीटेक हो रहा था पर मुझसे ये हो नहीं पा रहा था। ऐसे में महेश भट्ट काफी गुस्सा हो गए थे।

सेट पर ही रोने लगीं सुष्मिता सेन

सेट पर ही रोने लगीं सुष्मिता सेन

उन्होंने बताया- महेश भट्ट इतना नाराज हो गए कि उन्होंने मुझे 40 मीडिया कर्मी और 20 प्रॉडक्शन वालों के सामने बेइज्जत कर दिया था। उन्होंने सबके सामने मुझे बहुत डांट लगाई। महेश भट्ट् ने कहा था- ये क्या लेके आए हो। इसे कुछ नहीं आता। सुष्मिता सेन ने कहा- इस बात को सुनने के बाद मैं रोने लग गई। मैंने रोते हुए महेश भट्ट से कहा था- आपको पहले ही मैंने कहा था कि मुझे एक्टिंग नहीं आती है और आपने कॉल क्यों किया था। मुझे नहीं पता है कि कैसे अभिनय किया जाता है।

कान से निकलने लगा खून

कान से निकलने लगा खून

सुष्मिता सेन ने बताया- मैं महेश भट्ट के बर्ताव से बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई थी और रोते हुए सेट से जाने लगी थीं। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे कि सबसे सामने मेरा अपमान कर दिया गया हो। वहीं सुष्मिता सेन का गुस्सा देखकर महेश भट्ट ने उनसे कहा- ये होता है गुस्सा। यही हमारे सीन के लिए जरूरी है। महेश भट्ट ने सुष्मिता का हाथ पकड़ा और उन्हें सेट छोड़कर जाने से रोका। महेश भट्ट ने सुष्मिता से कहा- जाओ अब और यही चीज कैमरे पर करो। इसके बाद सुष्मिता सेन को महेश भट्ट की बात अच्छे से समझ आ गई। वह कैमरे के सामने गईं और इतनी तेज अपने कान का झुमका उतारकर फेंका कि उनके कान में चोट आ गई और खून आने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+