लोगों से दूर रहेंगे महेश बाबू, बदला जाएगा चेहरा, आखिर क्यों की जा रही है इतनी मेहनत?
Mahesh Babu: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि महेश बाबू जल्द ही साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं महेश बाबू अपनी इस नई फिल्म के लिए एक ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं, जो उनके फैंस को चौंका देगा।
महेश बाबू और एसएस राजामौली की फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश बाबू इस फिल्म के रिलीज होने तक अज्ञातवास में रहेंगे यानी वह लोगों से खुद को दूर रखेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि फिल्म में उनके लुक रिलीज से पहले तक छुपाया जा सके। महेश बाबू अपना लुक रिवील नहीं करेंगे।

अक्टूबर 2024 से शुरू होगी शूटिंग
ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR के बाद से एसएस राजामौली साउथ के फेमस एक्टर महेश बाबू के साथ इसी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जा रह है कि ये एक जंगल एडवेंचर मूवी होगी और इसकी शूटिंग अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी।
महेश बाबू को लोगों के सामने आने से किया गया मना
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक एसएस राजामौली अपनी फिल्मों में स्टार्स की अपीयरेंस पर खूब मेहनत करते हैं। वह उन्हें 'लार्जर देन लाइफ' के साथ-साथ एकदम हटकर दिखाते हैं। कुछ ऐसा ही वह महेश बाबू के साथ भी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में महेश बाबू के किरदार में भगवान हनुमान के कुछ रूप दिखाई देंगे। ये किरदार हनुमान से प्रेरित होगा।
महेश बाबू का बदला जाएगा चेहरा
महेश बाबू और एसएस राजामौली की इस फिल्म का नाम 'महाराजा' रखा गया है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में महेश बाबू एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में किरदार के हिसाब से उनका चेहरा और लुक पूरी तरह से बदला जाएगा। वहीं इस किरदार के लिए महेश बाबू भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और डायरेक्टर के साथ मिलकर इसके लुक पर काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications