Maharani 3 Trailer: 'महारानी 3' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन बदला लेंगी हुमा कुरैशी

Maharani 3 Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, दमदार वेब सीरीज महारानी अब अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए 'महारानी 3' का ट्रेलर आज यानी 19फरवरी 2024 को रिलीज कर दिया गया है।

वेब सीरीज 'महारानी 3' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि हुमा कुरैशी की दमदार वेब सीरीज 'महारानी 3' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रिलीज होने के बाद ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी, अमित स्याल के अलावा कई और कलाकार भी नजर आएंगे।

Maharani 3

न्याय के लिए लड़ती नजर आएंगी रानी भारती
'महारानी' के पिछले दोनों सीजन की तरह ही इस बार भी रानी भारती यानी हुमा कुरैशी न्याय के लिए लड़ती नजर आएंगी। इस बार ये आंच उनके बच्चों तक भी पहुंचेगी। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज के ट्रेलर के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

'समझदार लोग दिमाग चलाते हैं'
'महारानी 3' का ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है- बंदूक कमजोर लोग चलाते हैं, समझदार लोग दिमाग चलाते हैं। 'महारानी 3' में रानी का बदला देखें। इस वेब सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रानी भारती जेल में हैं लेकिन अब वह अनपढ़ नहीं रहीं। अब उनके हाथ में किताब आ गई है। हालांकि ये बात नवीन कुमार को नागवार गुजरती है।

आधा बिहार रानी भारती का बना दुश्मन
अमित स्याल यानी सीरीज के नवीन कुमार जेल में जाकर ताना मारता हैं कि रानी ग्रेजुएशन और पीएचडी भी कर सकती हैं, क्योंकि 15-20 साल तो जेल में ही गुजारने होंगे। दूसरी तरफ बाहरी दुनिया में राजनीति चल रही है। आधा बिहार रानी भारती का दुश्मन बन गया है।

7 मार्च को रिलीज होगी ये वेब सीरीज
वहीं नया बिहार आसमान में उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कई लोगों की जान चली जाती है। इस बार दुश्मन बंदूक से नहीं दिमाग से खेल रहा है। इस बार रानी भारती की राजनीति की आंच उसके बच्चों तक भी पहुंचती है। जानकारी के अनुसार ये वेब सीरीज आगामी 7 मार्च 2024 से सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+