'10 करोड़ रुपए देकर बनी महामंडलेश्वर', ममता कुलकर्णी के सच आया बाहर
प्रयागराज में चल रहे कुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी ने सन्यास धारण कर लिया। इसके बाद वो खबरों में रहने लगीं। उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। उनका नाम भी बदल दिया गया। लेकिन फिर खबर आई कि किन्नर अखाड़े के संस्थापक ने उनसे ये पद छीन लिया। साथ ही उन्हें अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
अब इसके बाद ममता कुलकर्णी ने कुछ इंटरव्यूज दिए। जहां उनसे महामंडलेश्वर के पद के लिए 10 करोड़ रुपए देने के बारे में पूछा गया। साथ ही उन्होंने अपने जीवन के कई अहम पहलुओं पर भी बात की। बता दें उनपर आरोप लगे थे कि उन्होने पैसे देकर पद लिया है।

दरअसल, ममता शो 'आपकी अदालत' में पहुंची थीं। यहां उनसे पैसे देकर पद लेने के आरोप के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में ममता ने कहा, 10 करोड़ रुपए क्या मेरे पास तो एक करोड़ रुपए भी नहीं है। सरकार ने मेरे सभी बैंक अकाउंटर सीज किए हुए हैं। मैं कैसे अपना जीवन गुजार रही हूं, आपको पता भी नहीं है। मैंने त्याग और तप किया है। पैसे मेरे पास नहीं है। गुरु दान करने के लिए मैंने 2 लाख रुपए उधार लिए थे। बता दें, इस इंटरव्यू में उन्होंने ये भी कहा कि तपस्या करते समय मैंने तीन-तीन महीने तक खाना तक नहीं खाया था।
इंटरव्यू में शाहरुख और सलमान पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सलमान श्रीदेवी कह कर चिढ़ाया करते थे। किस्सा बताते हुए ममता ने कहा, सलमान और शाहरुख को मेरे साथ डांस करना था। मास्टर जी (कोरियोग्राफर) ने बताया कि सिर्फ मुझे ही डांस करना है। मैंने तीनों कैमरों के सामने एक टेक में ही अपना डांस कर लिया। जब मैंने शाहरुख और सलमान की तरफ देखा तो वो हंस रहे थे। लेकिन अगले टेक में उन्हें घुटनों के सहारे चलना था। इसे करने में उन्हें 25 टेक लेने पड़े वो भी 5 हजार की भीड़ के सामने। बाद में मुझे पता चला कि उन्होंने मेरे साथ मस्ती की थी। मुझे गुस्सा आया लेकिन मैंने कुछ नहीं बोला। सेट में सबसे ज्यादा शरारत कौन करता था? इसके जवाब में उन्होंने कहा सलमान खान। वो मुझे श्री देवी कहते थे। लेकिन मैं उन्हें शटअप सलमान बोल चुप करा दिया करती थी।












Click it and Unblock the Notifications