महाभारत के 'श्रीकृष्ण' की खुली पोल, IAS पत्नी स्मिता गाटे ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- मुझे नौकरी छोड़ने..
Nitish Bharadwaj and Smita Gate: बीआर चोपड़ा के फेमस टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी स्मिता पर आरोप लगाया था कि वह उनको बेटियों से मिलने नहीं दे रही हैं और उन्हें भड़का भी रही हैं।
पत्नी स्मिता गाटे ने तोड़ी चुप्पी
अब इस मामले में नीतीश भारद्वाज की IAS पत्नी स्मिता गाटे ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पलटवार करते हुए महाभारत के श्रीकृष्ण पर ही आरोप लगाया है कि वो विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। स्मिता गाटे ने कहा कि उनके पति नीतीश ने कभी बच्चों की स्कूल की फीस तक भी नहीं भरी है।

स्मिता गाटे ने कहा- तलाक के लिए मांगे पैसे
स्मिता गाटे ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा- मेरे पति नीतीश भारद्वाज चाहते थे कि मैं नौकरी छोड़ दूं और जब मैं इससे सहमत नहीं हुई तो उन्होंने तलाक की मांग की थी। उन्होंने आगे कहा- नौकरी छोड़ने की बात पर जब मैं सहमत नहीं हुई और तलाक के लिए तैयार हो गई तो उन्होंने सहमति से तलाक के लिए पैसे मांगे, जिससे मैंने साफ इनकार कर दिया था। फिर उन्होंने विक्टिम कार्ड खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने कभी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा।
नीतीश भारद्वाज के आरोपों पर पलटवार
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने अपनी आईएएस पत्नी स्मिता पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें बच्चों से नहीं मिलने देती हैं। इसको लेकर पत्नी ने बोला कि पिता को हमेशा बच्चों से मिलने के लिए स्वतंत्रता थी। हालांकि, उनके एक्शन की वजह से बार-बार इसमें बाधा आई है।
स्मिता ने कहा- वो हर महीने अपनी बेटियों से मिलते हैं
स्मिता गाटे ने कहा- नीतीश भारद्वाज गत 2 जनवरी 2024 को पुणे में बच्चों से मिले थे। फिर गत 17 फरवरी 2024 को भी बच्चों से मुलाकात की थी जबकि नीतीश ने दावा किया था कि उन्हें पिछले 4 साल से बच्चों से मिलने नहीं दिया गया है। उन्होंने यहां तक कहा था कि वो ये तक नहीं जानते कि उनकी बेटियां कहां हैं और किस हाल में हैं। ये किसी 'अपहरण' की तरह है।
स्मिता गाटे ने खोली पति नीतीश भारद्वाज की पोल
पत्नी स्मिता गाटे ने कहा- गत 13 फरवरी 2024 को नीतीश जानबूझकर बच्चों से नहीं मिले। एक दिन बाद 14 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि मैं उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दे रही हूं। ये भी नहीं सोचा कि बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। गत 17 फरवरी 2024 (शनिवार) को नीतीश ने हमारे घर पर करीबी दोस्तों के साथ-साथ पुलिस की मौजूदगी में बेटियों से मुलाकात की थी। वो करीब आधे धंटे तक बेटियों के साथ थे और बेटियां भी पापा से मिलकर इमोशनल हो गई थीं।
'परवरिश में नहीं की मदद'
पिछली घटनाओं को याद करते हुए स्मिता गाटे ने खुलासा किया है कि जन्म के बाद से ही पति नीतीश भारद्वाज ने बच्चों की परवरिश में न के बराबर योगदान किया है। उन्होंने ना तो कभी स्कूल की फीस दी है और न ही उनके पालन-पोषण के लिए कोई रुपये खर्च किए, जबकि उन्हें कानूनी रूप से ये सब करना चाहिए।
'मैं अपनी बेटियों के साथ खड़ी हूं'
स्मिता गाटे ने कहा- मैं आखिरी सांस तक अपनी बेटियों की रक्षा करूंगी। स्मिता गाटे ने बताया कि ये मामला अभी कोर्ट में है। मेरी बेटियां मेरी जान से बढ़कर हैं और मैं हर कीमत पर उनके साथ खड़ी हूं, चाहे कोई कुछ भी कर ले।












Click it and Unblock the Notifications