Madhuri Dixit की इस सीन के लिए हुई थी तीखी बहस, एक्ट्रेस से क्या काम कराना चाहते थे मशहूर डायरेक्टर?
Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका आज भी सिनेमा इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर प्रोड्यूसर और राइटर टीनू आनंद की वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है, मगर आज हम आपको उन्हीं की फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
आज धक-धक गर्ल का बर्थडे है। माधुरी को फैंस ढेरों शुभकामनाएँ दे रहे हैं। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर आपको एक घटना से रूबरू करवाते हैं, जिसके बारे में खुद मशहूर डायरेक्टर ने बताया था। साल 1989 का वक्त है, जब मशहूर डायरेक्टर टीनू आनंद ने माधुरी दीक्षित और इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन को एक फिल्म के लिए साइन किया था। इस फिल्म में दोनों की पहली अपीरियंस होती।

मगर फिर माधुरी और डायरेक्टर की एक सीन को लेकर काफी तीखी बहस हो गई थी। इस बात का खुलासा खुद टीनू ने एक इंटरव्यू में किया था।
रेडियो नशा से बात करते हुए टीनू ने कहा कि ये शनाख्त फिल्म का एक सीन था, जिसमें अमिताभ बच्चन को चेनों से बंधा दिखाया जाना था। वो माधुरी को गुंडो से बचाने की कोशिश करते दिखे थे। इसके बाद माधुरी का एक रोल था, जिसमें वे कहतीं कि तुम चेन से बंधे एक आदमी पर क्यों हमला कर रहे हो।
डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म साइन करने से पहले माधुरी को इस बारे में पहले ही सबकुछ बता दिया गया था। और उन्हें एक सीन के लिए अपना ब्लाउज खोलना था और ब्रा में ही रहना था। ये सारी बातें उन्हें पहले ही बता दी गई थी। ये सब उन्हें उस शख्स (अमिताभ बच्चन) के लिए करना था, जो उन्हें बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहा था। उन्हें गुंडों को ये सब दिखाना था।
डायरेक्टर ने बताया कि मैंने माधुरी को बता दिया था कि ये बेहद जरूरी है और इस सीन को जल्दी से जल्दी किसी भी हाल में शूट करना है। माधुरी ने इसमें हामी भी भर दी थी। माधुरी को खुद को गुंडों को समर्पित करना था। उन्हें ये बात अच्छी तरह से पता थी कि उन्हें क्या करना है।
इसके बाद माधुरी चेंज करने के लिए रूम में गईं और 45 मिनट तक वापस ही नहींआईं। डायरेक्टर ने कहा कि मैं भी चिंतित था कि इतना वक्त क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने माधुरी से कहा क्या हुआ, उन्होंने कहा कि टीनू मैं ये नहीं कर सकती। इसके बाद मैंने कहा कि सॉरी मगर आपको ये करना ही होगा। उन्होंने कहा कि नहीं मैं नहीं करूंगी। तो मैंने कहा ठीक है पैकअप करिये और जाइये। हम इसे यहीं कैंसिल करते हैं।
इसके बाद अमिताभ बच्चन दोनों के बीच चल रही बहस को शांत कराने आए औऱ बोले कि ये क्या चल रहा है अगर उन्हें शूट नहीं करना तो रहने दीजिये ना। आप क्यों बोल रहे हैं। टीनू ने कहा कि मैंने उन्हें पहले ही इस बारे में बता दिया था और उन्होंने हामी भी भर ली थी। अगर ऐसा था तो वो पहले भी तो मना कर सकती थीं।
इसके बाद टीनू ने माधुरी दीक्षित के रीप्लेसमेंट के लिए किसी और को खोजना शुरू कर दिया। मगर फिर इसी बीच माधुरी के सेक्रेटरी ने बताया कि वे इसके लिए रेडी हो चुकी हैं। उन्हें बस थोड़ा समय चाहिए। मगर इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ 5 दिन के लिए ही चली। इसके बाद टीनू और माधुरी ने साथ में कभी काम नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications