पंकज धीर के बाद अब इस दिग्गज एक्‍ट्रेस डांसर ने दुनिया को कहा अलविदा, कैसे हुई मौत?

Veteran Artiste Madhumati Passes Away: 15 अक्‍टूबर 2025 का दिन फिल्‍म जगत के लिए बड़ा ही दुखदायी रहा। महाभारत में कर्ण की भूमिका में नजर आए एक्‍टर पंकज धीर की कैंसर के चलते मौत बुधवार की सुबह हो गई। वहीं अब दिग्गज अभिनेत्री और डांसर मधुमती का 87 वर्ष की आयु में निधन की खबर सामने आई है।

नृत्यांगना मधुमती को हिंदी सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। मधुमती को एक असाधारण कलाकार के रूप में जाना जाता था और अक्सर उनकी तुलना हेलन जैसी महान समकालीन एक्‍ट्रेस, डांसर से की जाती थी।

Veteran Artiste Madhumati Passes Away

1938 में महाराष्ट्र में जन्मी मधुमती ने 1957 में एक नृत्यांगना के रूप में अपना करियर शुरू किया था। मधुमती 'आंखें', 'टावर हाउस', 'शिकारी' और 'मुझे जीने दो' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

विंदू दारा सिंह ने शेयर की ये दुखद खबर

दिग्गज एक्‍ट्रेस की मौत की खबर अभिनेता विंदू दारा सिंह ने एक्स पर शेयर की है। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, "हमारी शिक्षिका और मार्गदर्शक #मधुमती जी की आत्मा को शांति मिले। उन्होंने एक सुंदर जीवन जिया, जो हममें से उन सभी के प्यार और आशीर्वाद से भरा था, जिन्होंने इस महान कलाकार से नृत्य सीखा।"

विंदू दारा सिंह ने आगे कहा, "हमारी शिक्षिका और मार्गदर्शक #मधुमती जी की आत्मा को शांति मिले। एक सुंदर जीवन जिया, जो हममें से उन सभी के प्यार और आशीर्वाद से भरा था, जिन्होंने इस महान कलाकार से नृत्य सीखा।" यह पोस्ट 15 अक्टूबर, 2025 को साझा की गई थी।

1957 में फिल्‍मी करियर की हुई थी शुरूआत

महाराष्ट्र में 1938 में जन्मी मधुमती ने 1957 में एक अप्रकाशित मराठी फिल्म में एक डांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया। बचपन से ही नृत्य के प्रति जुनूनी मधुमती ने भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली में प्रशिक्षण प्राप्त किया था और उन्होंने कई फिल्मों में भी नृत्य प्रदर्शन किया।

19 साल की उम्र में प्रसिद्ध डांसर से की थी शादी

19 साल की उम्र में मधुमती ने प्रसिद्ध डांसर दीपक मनोहर से शादी की। दीपक उनसे काफी बड़े थे और उनकी पहली पत्नी के निधन के बाद चार बच्चों के पिता थे। हालांकि उनकी माँ दीपक की प्रशंसा करती थीं, लेकिन वह इस रिश्ते को लेकर झिझक रही थीं। इसके बावजूद, मधुमती ने अपनी माँ की इच्छा के विरुद्ध दीपक से विवाह किया। उनके अंतिम संस्कार और मृत्यु के कारणों के बारे में अधिक जानकारी अभी प्रतीक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+