Love Story: बेहद हसीन हैं TV की 'पार्वती', 9 साल तक छिपाकर रखा अफेयर, 33 की उम्र में बनी मां
Sonarika Bhadoria Love Story: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज बात उस अभिनेत्री की प्रेम कहानी की, जो कि टीवी की 'पार्वती' के रूप में घर-घर में पहचानी जाती हैं। आपने सही समझा, हम यहां पर बात कर रहे हैं टीवी की दिलकश अदाकारा एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया की, जिनकी खूबसूरती के चर्चे आए दिन सोशल मीडिया पर होते रहे हैं।
आम तौर पर अपनी प्राइवेट लाइफ को लोगों से काफी दूर रखने वाली सोनरिका ने जब शादी का ऐलान किया था, तो बहुत सारे लोगों के दिल टूट गए थे। टीवी के हिट शो 'देवों के देव... महादेव' की पार्वती ने साल 2022 में अचानक से अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था,।

आपको बता दें कि सोनरिका ने अपने भाई के अजीज दोस्त बिजनेसमैन विकास परासर से शादी की है। दोनों ने 9 साल डेट करने के बाद 18 फरवरी 2024 को धूम-धाम से विवाह किया जिसमें कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए थे लेकिन रोका से पहले सोनारिका ने किसी को भनक भी नहीं लगने दी थी कि वो किसी को डेट कर रही हैं।
Love Story: पहली नजर में ही Sonarika को हुई थी मोहब्बत
एक इंटरव्यू में सोनारिका ने कहा था कि 'वो ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती थीं कि जो कि इंडस्ट्री से ना हो और विकास में उन्हें वो सबकुछ मिला जो वो अपने जीवनसाथी में चाहती थीं।' बता दें कि सोनरिका और विकास एक जिम में मिले थे, पहली नजर में ही दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया था, धीरे-धीरे ये रिश्ता गहरा होता चला गया लेकिन बेइंतहा एक-दूसरे को चाहने के बाद भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को उजागर नहीं किया था।

Love Story: 33 साल की उम्र में Sonarika
लेकिन दोनों ने शादी बड़े ही धूम-धाम के साथ नाहरगढ़ पैलेस, रणथंभौर में हुआ था। 33 साल की उम्र में सोनारिका ने अपने और विकास की पहली संतान को जन्म दिया, वो प्यारी सी बेटी की मम्मी बनी हैं, जिसका नाम वीरिका पाराशर है।
जिसकी पहली झलक दिखाते हुए सोनरिका ने कहा था कि ' 5.12.2025. हमारा सबसे प्यारा और सबसे बड़ा आशीर्वाद, वह आ गई है और वह हमारी पूरी दुनिया बन गई है, इसके साथ एक्ट्रेस ने बहुत सारी इमोजी शेयर की थी।'

Sonarika Bhadoria राजपूत हैं
मालूम हो कि सोनरिका भदौरिया राजपूत हैं, उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ। उन्होंने डीजी रूपारेल कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। भदौरिया ने 'तुम देना साथ मेरा' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी लेकिन मोहित रैना के साथ 'देवों के देव ... महादेव' में पार्वती की भूमिका ने उन्हें रातों-रात टीवी का स्टार बना दिया, इसके बाद इन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज किए।

मोस्ट डिजयरेबल वुमन रह चुकी हैं Sonarika Bhadoria
भदौरिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म, जादूगाडु से नागा शौर्य के साथ की थी। टाइम्स की मोस्ट डिजयरेबल वुमन ऑन टीवी में, उन्हें 2017 में 6th और 2018 में 9th स्थान मिला था। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोईंग है।












Click it and Unblock the Notifications