Love Story: 10 साल छोटे मुस्लिम से इस हिंदू नेता ने की थी शादी, 8 साल बाद टूटा रिश्ता, नहीं बन पाईं मां
Love Story: राजनेताओं की लवस्टोरी की कड़ी में आज बात उस खूबसूरत नेता कि जिसे दुनिया 'रंगीला गर्ल' के नाम से जानती है, जी हां आपने सही समझा यहां पर बात हो रही है फिल्मी अभिनेत्री- नेता उर्मिला मातोंडकर की। बाल कलाकार के तौर पर पर अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली उर्मिला ने 90 के दशक में एक से एक हिट फिल्में देकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
बेपनाह खूबसूरत इस एक्ट्रेस का नाम एक वक्त फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा से भी जुड़ा था, कहा जाता है कि रामू तो उर्मिला संग शादी करना चाहते थे लेकिन फिर ये रिश्ता अचानक टूट गया, सालों बाद आज तक भी दोनों के ब्रेकअप की वजह किसी को मालूम नहीं है।
लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उर्मिला के करियर को चमकाने में राम गोपाल वर्मा का बहुत बड़ा हाथ था, हालांकि ब्रेकअप के बाद जब उर्मिला की फिल्मों चलनी बंद हो गईं तो एक्ट्रेस ने मीडिया से खुद को दूर कर लिया था।
Love Story: 10 साल छोटे मुस्लिम से Urmila Matondkar ने की शादी
लाइमलाइट से दूर रहने वाली उर्मिला अचानक से साल 2016 में तब एकदम से सुर्खियों में तब आईं, जब उन्होंने ऐलान किया कि 'उन्होंने अपने से 10 साल छोटे कश्मीरी मुस्लिम मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली है।' दोनों का रिश्ता सामने आने के बाद चारों ओर हल्ला मच गया, तब पता चला कि 'दोनों की पहली मुलाकात मनीष मल्होत्रा के एक इवेंट में हुई थी।'
दरअसल मोहसिन मीर का कढ़ाई का बिजनेस है और वो मनीष मल्होत्रा के साथ काम करते हैं। वो मॉडल-एक्टर भी हैं और 'बीए पास', 'लक बाय चांस' और 'मुंबई मस्त कलंदर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Urmila Matondkar Love Story: साल 2024 में आई तलाक की खबर
सबकुछ सही चल रहा था कि साल 2024 में अचानक से खबर आई कि दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दी है और काफी टाइम से साथ नहीं रह रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उर्मिला एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गईं।
Urmila Matondkar नहीं बन पाईं मां
हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में अभी तक कोई बयान तो जारी नहीं किया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि 'उर्मिला शादी के 8 साल के बाद भी मां नहीं बन पाई हैं, इसी कारण ये शादी टूटी है।'
साल 2020 में Urmila Matondkar ने ज्वाइन की शिवसेना
मालूम हो कि उर्मिला मातोंडकर 27 मार्च 2019 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुईं थी, उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं थी, 10 सितंबर 2019 को, उन्होंने छोटी आंतरिक राजनीति का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, 1 दिसंबर 2020 को, वह पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुई थीं और इस वक्त वो पार्टी का चर्चित चेहरा हैं।















Click it and Unblock the Notifications