Kartik Aaryan ने तोड़ी चुप्पी, क्या Sreeleela को कर रहे डेट? एक्टर ने बता दिया रिलेशनशिप स्टेटस का पूरा सच
Kartik Aaryan Sreeleela Relationship: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनका नाम साउथ सिनेमा की उभरती हुई स्टार श्रीलीला (Sreeleela) के साथ जोड़ा गया। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को लेकर खूब बातें हो रही हैं, अफवाहें इतनी तेज हो गईं कि अब खुद कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है।
साउथ की टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रीलीला और कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरों ने बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस के बीच दोनों की जोड़ी को लेकर खूब गॉशिप चल रही है, यहां तक कि कुछ फेक तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल होने लगीं। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने खुद सामने आकर रिएक्शन दिया है।

Kartik Aaryan ने खुद बताया रिलेशनशिप स्टेटस
एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की। जब उनसे श्रीलीला के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि वह इस वक्त सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। एक्टर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि अब तो उन्हें खुद भी अपनी लव लाइफ की जानकारी अखबारों और सोशल मीडिया से मिलती है।
'कुछ अफवाहें सच होती थीं, कुछ नहीं...'
हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को बताते हुए कहा कि, "मैं सिंगल हूं, पहले मेरे बारे में कई तरह की बातें फैलाई जाती थीं। कुछ अफवाहें सच होती थीं, कुछ नहीं। कई बार ऐसा भी हुआ कि मैं किसी से बस मिला और अगले दिन खबर आ गई कि हम रिलेशनशिप में हैं।"
कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, "मुझे अपने लव लाइफ के अपडेट भी बाहर से मिलते थे। लेकिन अब वक्त के साथ मैं समझ गया हूं कि ऐसी चीजों से निपटने के लिए मुझे थोड़ा सतर्क रहना होगा।"
श्रीलीला संग Kartik Aaryan की फेक तस्वीरें वायरल
हाल के हफ्तों में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की कुछ फेक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों को एक कपल के रूप में दिखाया गया। इसके बाद फैंस ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ करनी शुरू कर दी और दोनों के रिलेशन में होने की बातें तेजी से फैल गईं।
Kartik Aaryan का इन एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा नाम
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक आर्यन का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया हो। बीते सालों में उनका नाम सारा अली खान, जान्हवी कपूर और कृति सेनन जैसी एक्ट्रेसेस के साथ भी सुर्खियों में रह चुका है। लेकिन एक्टर हर बार इन खबरों पर रिएक्शन देते नजर आए हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ श्रीलीला होंगी। इसके अलावा 'तू मेरी मैं तेरा-मैं तेरा तू मेरी' में अनन्या पांडे के साथ दिखेंगे। जो कि कार्तिक और करण जौहर की पहली फिल्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications