महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत पर ऋचा चड्ढा का आया पहला रिएक्शन, पोस्ट कर लिखा-'अबकी बार प्यार ही प्यार'
Richa Chadha Tweet: इस बार के लोकसभा चुनाव में काफी उलटफेर देखने को मिला। 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी अकेले दम पर बहुमत हासिल करने के लिए जूझ रही है। इस बार मोदी मैजिक बेअसर साबित हुआ है। वहीं महाराष्ट्र की अगर बात करें तो चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है।
बता दें कि, महाराष्ट्र में शिवसेना, उद्धव ठाकरे, NCP शरद पवार और कांग्रेस गठबंधन के तहत एकसाथ चुनाव लड़ रही है। जिसका असर काफी प्रभावशाली रहा। इंडिया गठबंधन में महाराष्ट्र ने नजदीकी लड़ाई लड़के हुए 48 में से 30 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि बीजेपी NDA गठबंधन में 17 सीटों ही हासिल कर पाई। इस बीच ऋचा चड्ढा ने पोस्ट साझा किया है।

महाराष्ट्र में इस बार उत्तर प्रदेश की तरह सीटों में उलटफेर हुआ है। इस बीच कांग्रेस को मिली जीत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस हाथों में बैनर लिए खड़ी हैं जिसमें लिखा है, 'अबकी बार प्यार ही प्यार।' फैंस एकट्रेस के इस पोस्ट को चुनावी नतीजों से जोड़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल क्योंकि पाखंडी लोगों की हार हो गई। एक ने लिखा, लगता है राहुल गांधी की हार पसंद नहीं आई। एक ने लिखा, 'बिल्कुल अबकी बार कांग्रेस 400 के पार।' एक यूजर ने लिखा, तीसरी बार मोदी सरकार।'
ऋचा चड्ढा को अक्सर देखा गया है कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ रैली में नजर आती हैं। ये जगजाहिर है कि वह कांग्रेस पार्टी के काफी करीब हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज हीरामंडी रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने लज्जो का किरदार निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं और जल्द ही पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications