मुनव्वर ने अंजलि के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैंने उसका फायदा नहीं उठाया, हमारे बीच...'
मुनव्वर ने अंजलि के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैंने उसका फायदा नहीं उठाया, हमारे बीच...'
मुंबई, 12 मई: कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप के पहले विजेता के रूप में उभरने के बाद से स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला के बारे में बात करने के बाद मुनव्वर फारूकी ने अब अपनी को-कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा के साथ अपने संबंधों पर चुप्पी तोड़ी है। लॉकअप में पायल रोहतगी के बाद अंजलि अरोड़ा सेकंड रनर-अप बनी थीं। लॉक अप विजेता मुनव्वर फारूकी ने यह भी बताया कि आखिर वो इंस्टाग्राम पर अंजलि अरोड़ा को फॉलो क्यों नहीं करते हैं।

मुनव्वर फारूकी का अंजलि के साथ क्या है रिश्ता
बता दें कि लॉक अप के दौरान दोनों एक दूसरे के बहुत करीबी दोस्त हो गए हैं। मुनव्वर और अंजलि ने लॉक अप के अंदर एक अच्छा बंधन साझा किया और उनके प्रशंसकों ने पूरे शो में हैशटैग #Munjali (मुनावर और अंजलि) भी ट्रेंड करवाया था। अब हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मुनव्वर ने स्पष्ट किया है कि वे और अंजलि दोनों शुरू से ही दोस्त थे और उनके बीच कोई रोमांटिक एंगल नहीं था।
आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में, मुनव्वर ने इस बारे में बात की कि वह सोशल मीडिया पर अंजलि को फॉलो क्यों नहीं करते हैं। और उन्होंने उसे कभी यह क्यों नहीं बताया कि वो बाहर किसी रिलेशनशिप में हैं।

क्या मुनव्वर-अंजलि हमेशा दोस्त बने रहेंगे?
अपने यूट्यूब चैनल पर लोकप्रिय आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए मुनव्वर से जब ये पूछा गया कि क्या वह और अंजलि हमेशा दोस्त बने रहेंगे...? तो मुनव्वर ने कहा, ''कोई भी किसी भी रिश्ते में आजीवन बंधन की गारंटी नहीं दे सकता है। लेकिन हां, वह एक अच्छी इंसान है, और मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा।"

मुनव्वर ने कहा- अंजलि के साथ मैं कर्म्फेटेबल हो गया था...
मुनव्वर ने कहा, ''एक कैप्टिव रियलिटी शो मे, जहां बाहर की दुनिया से आपका कनेक्शन काटा हुआ है, तो आपको लगता है कि यही 12 लोगों के इर्द-गिर्द आपकी पूरी दुनिया है। तो उसमें दोस्ती होती है, बॉन्ड बनते हैं और अंजलि के साथ इतनी अच्छी दोस्त हो गई, हम दोनों एक दसरे के साथ इतने कर्म्फेटेबल थे कि ए-दूसरे की बेइज्जती भी करते थे। लेकिन हमेशा एक ऐसी रेखा थी जिसे हमने पार नहीं किया। और उसने एक लाइन भी बनाए रखी। यह कोई बड़ी बात नहीं है, यह सिर्फ दर्शकों का नजरिया है।"

अंजलि को इंस्टाग्राम पर क्यों फॉलो नहीं करते मुनव्वर
इस बारे में कि मुनव्वर अंजलि को इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो क्यों नहीं करता? मुनव्वर ने कहा कि वह अपने कई दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी फॉलो नहीं करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें उनका 'कंटेंट' पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को फॉलो करते हैं या नहीं इस आधार पर रिश्ते का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

'अंजलि का पहले से रिश्ता है...'
मुनव्वर ने कहा कि उन्होंने फिनाले में चीजों को साफ कर दिया था। वहीं अंजलि के पास भी कोई है, उनका पहले से कोई रिश्ता था। उसने उससे अपने रिश्ते यानी गर्लफ्रेंड नाजिला का खुलासा करने से शो में इनकार कर दिया था, और उससे वादा किया था कि शो खत्म होने के बाद वह उसे सच बताएगा। विजेता के रूप में शो से बाहर निकलने के तुरंत बाद, मुनव्वर ने अपनी प्रेमिका नाजिला एक साथ तस्वीर पोस्ट की थी।

'मैंने लॉकअप में जो भी रिश्ते बनाए, वो असली थे...'
शो के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, मुनव्वर ने कहा था, ''लॉकअप शो में मैंने जो भी बंधन बनाया वह असली था। मैंने अपने करीबी को बचाने की कोशिश की ताकि हम अपनी प्रतिस्पर्धा को बेदखल कर सकें। मैंने कभी किसी का इस्तेमाल करने की कोशिश नहीं की। अगर उसने (अंजलि) ऐसा महसूस किया, तो मुझे लगता है कि कोई कारण रहा होगा। लेकिन वह एक अच्छी दोस्त थी और हमेशा रहेगी।"

'मैंने अंजलि का फायदा नहीं उठाया, मैंने कोई रेखा पार नहीं की...'
मुनव्वर बोले, "जब लड़की-लड़के की अच्छी दोस्ती हो जाती है तो लोगों को वो बंधन भी अच्छा लगने लगता है और मुझे वही चीज अच्छी लगती है। बहार वो ज़्याद लग रही थी या किस तरह से लग रही थी वो मैं नहीं जानता।'' मुनव्वर ने यह भी कहा कि उन्होंने अंजलि के साथ कोई रेखा पार नहीं की, जो दोस्ती से अधिक हो। मुनव्वर बोले, 'मैंने कभी भी शो को जीतने के लिए या गेम के लिए अंजलि का फायदा नहीं उठाया है। वह एक अच्छी इंसान है।'












Click it and Unblock the Notifications