वह मुझे कुत्ते की तरह पीटता था, कई बार जान देने की कोशश की- पूनम पांडे का पति को लेकर खुलासा

मुंबई, 06 मार्च: कंगना रनौत के शो लॉक अप की कंटेस्टेंट पूनम पांडे लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं। पूनम पांडे ने अपने एक्स हसबैंड को लेकर एक के बाद चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। पूनम पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्व पति सैम बॉम्बे द्वारा लगातार किए जा रहे शारीरिक शोषण के चलते कई बार अपनी जान लेने की कोशिश की थी। पूनम ने कहा कि रियलिटी टीवी जेल के अंदर रहना उनके लिए एक आशीर्वाद है क्योंकि यह उनके जीवन से कहीं बेहतर है।

'यह जेल, ये खाना, मेरी नींद, यह मेरे लिए लग्जरी है'

'यह जेल, ये खाना, मेरी नींद, यह मेरे लिए लग्जरी है'

सितंबर 2020 में सैम के साथ शादी के बंधन में बंधी पूनम ने शादी के कुछ ही हफ्तों बाद उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। लॉकअप के हालिया एपिसोड में पूनम पांडे ने बताया कि, सैम द्वारा मेरा लगातार शारीरिक शोषण होने के चलते मैंने कई बार अपने आप को मारने की कोशिश की। यह जेल, ये खाना, मेरी नींद, यह मेरे लिए लग्जरी है। मैं चार साल तक रिलेशनशिप में थी। मैं जीवन के उन चार सालों में , ना ठीक से सो सकी और ना ठीक से खा सकी। वह मुझे कुत्ते की तरह मारता था।

मैंने अपने आपको कई बार मारने की कोशिश की.....

पूनम पांडे ने खुलासा किया कि, मुझे पीटा जाता था, मुझे एक बेडरूम में बंद कर दिया जाता था। मारपीट में मेरा फोन टूट गया था, इसलिए मैं कोई कॉल नहीं कर सकती थी। कई बार मुझे बस यही लगा कि, मैं अपना जीवन समाप्त कर लूं। पुराने समय को याद करते हुए पूनम ने कहा कि कैसे अस्पताल से उनकी तस्वीरें वायरल हुईं और लोग उनका मजाक उड़ाते हुए कहते थे कि वह इसके लायक हैं। उसने कहा, "मैं जिंदा हूं ये बहुत बड़ी बात है मेरे लिए, मैं आप लोगों के साथ बैठी हूं ये बड़ी बात है मेरे लिए। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं इससे बाहर हूं।

'घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाएं स्टैंड लें'

'घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाएं स्टैंड लें'

पूनम पांडे ने घरेलू शोषण का सामना कर रहे लोगों से खुद के लिए खड़े होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, सभी महिलाएं और पुरुष जो भी इससे गुजरते हैं, मैं उन सभी से कहना चाहूंगी कि कृपया इसे छोड़ दें, ऐसे रिश्तों को न खींचें। जीवन बहुत कीमती है कृपया इसका सम्मान करें। पूनम पांडे ने कहा, ''वह (सैम एक्स पति) सिर्फ एक बार नहीं मारा, मेरे दिमाग की चोट ठीक नहीं हुई क्योंकि वह मुझे एक ही स्थान पर बार-बार मारता रहा। मैं मेकअप, ग्लॉस लगाती थी और सबके सामने हंसती थी, ताकी मैं अपना दर्द छिपा सकूं। मैं सबके सामने बहुत अच्छा अभिनय करती थी लेकिन सबकुछ ठीक नहीं था।

बताई ब्रेन हेमरेज की वजह

पूनम पांडे ने यह भी आरोप लगाया था कि सैम के साथ रहने के दौरान उसे अपने सेल फोन का उपयोग करने की भी अनुमति नहीं थी। पूनम पांडे ने कहा, "मुझे अपना फोन कहीं भी ले जाने की इजाजत नहीं थी, और मुझे अपने घर में अपना फोन छूने की इजाजत नहीं थी। अगर मैं अपने कुत्ते से प्यार करती हूं और उनके साथ सोती हूं, तो वह (पति) कहेगा कि मैं अपने कुत्तों से ज्यादा प्यार करती हूं। वह किस तरह का बयान है? मुझे अपने कुत्तों से प्यार करने के लिए पीटा जाता था। यही सब कारण है कि मुझे ब्रेन हेमरेज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+