मंदाना बोलीं- मैंने कई अमीर मर्दों से रिश्ते बनाए लेकिन ये पैसे के लिए नहीं बल्कि...
मुंबई, 13 अप्रैल: एक्ट्रेस और मॉडल मंदाना करीमी इन दिनों रियलटी शो 'लॉकअप' में नजर आ रही हैं। इस शो को कंगना रनौत होस्ट करती हैं। शो के दूसरे कंटेस्टेंट ने हाल ही में मंदाना के बारे में टिप्पणी करते हुए उन्हें गोल्ड डिगर (पैसे के लालच में बड़े लोगों के साथ प्रेस संबंध रखने वाली) कहा था। इस पर मंदाना करीमी ने अब जवाब दिया है।

मैंने बड़े लोगों से रिश्ते रखे जरूर...
खुद को गोल्ड डिगर कहे जाने पर मंदाना ने कहा, जहां तक मेरी डेटिंग का सवाल है तो ये सही है कि मैंने कई ताकतवर और अमीर मर्दों को डेट किया है। लेकिन यह पैसे के लिए मैंने कभी नहीं किया। इस बात को सब जानते हैं कि मैंने अमीर शख्स के साथ अपना रिश्ता इस बात पर खत्म कर लिया था क्योंकि वो मुझे अपने लायक नहीं लगा। सच तो ये है कि मेरे साथ काफी कुछ ऐसा हुआ, जिसने मेरा नाम और मेरा जीवन बर्बाद किया।

मुझे रिश्तों पर ना बताए कोई
मंदाना ने आगे कहा कि मुझे पता है कि मैंने क्या किया है। मुझे पता है कि मैंने किससे प्यार किया है, किसके साथ मेरा रिश्ता रहा है और यह कैसा था। ऐसे मे मुझे मेरे रिश्तों पर सलाह ना दी जाए। दरअसल अली मर्चेंट ने मंदाना को लेकर इस तरह का कमेंट किया था।
Recommended Video

मंदाना ने किया था डायरेक्टर से रिश्ते का खुलासा
'लॉकअप' में मंदाना करीमी ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से का खुलासा भी किया है। उन्होंने बताया- पति से अलग होने के बाद मैं बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी। इसी दौरान मेरा एक जाने माने डायरेक्टर के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप शुरू हुआ। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, हमेशा तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं और हम फैमिली प्लान करते हैं। हमने साथ में मिलकर प्रेग्नेंसी प्लान की, लेकिन जब मैं प्रेग्नेंट हुई, वह अपनी बात से पीछे हट गए। इसके बाद मुझे अबॉर्शन से गुजरना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications