2 लड़कियों के बीच हुआ Lip Kiss-इंटीमेट सीन, 22 साल पहले इस फिल्म से मचा तहलका, दोनों एक्ट्रेसेस का हुआ ये हाल
Girlfriend Movie: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी या किरदारों ने रिलीज से पहले ही विवाद खड़ा कर दिया। साल 2004 में भी एक ऐसी फिल्म सिनेमाघरों में आई थी, जिसने अपनी कहानी से ज्यादा दो महिला किरदारों के रिश्ते और बोल्ड किसिंग सीन को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए, पोस्टर्स तक जलाए गए और इसे बैन करने की मांग भी जोर पकड़ने लगी थी।
रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी फिल्म 'गर्लफ्रेंड'
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'गर्लफ्रेंड' अपने समय से काफी अलग विषय पर बनी थी। फिल्म में दो लड़कियों के बीच रोमांटिक और शारीरिक रिश्ते को दिखाया गया था। यही वजह थी कि रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी विवाद शुरू हो गया था।

दो लड़कियों के बीच हुए लिप किस और इंटीमेट सीन
फिल्म में ईशा कोप्पिकर और अमृता अरोड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। दोनों के बीच फिल्माए गए किसिंग और इंटीमेट सीन्स को लेकर खूब चर्चा हुई थी। उस दौर में पर्दे पर इस तरह के रिश्ते को दिखाना बेहद संवेदनशील विषय माना जाता था। यही कारण रहा कि फिल्म के खिलाफ कई जगह विरोध देखने को मिला।
दो सहेलियों के रिश्ते की थी कहानी
-फिल्म 'गर्लफ्रेंड' के डायरेक्टर करण राजदान थे। कहानी तान्या और सपना नाम की दो करीबी सहेलियों के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के बीच दोस्ती से कहीं ज्यादा गहरा रिश्ता होता है। तान्या अपनी दोस्त सपना को लेकर बेहद पजेसिव रहती है और उसके मन में सपना के लिए प्यार की भावनाएं होती हैं।
-कहानी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है,जब सपना की जिंदगी में राहुल की एंट्री होती है। दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और प्यार करने लगते हैं। इसके बाद राहुल को तान्या और सपना के रिश्ते की सच्चाई का पता चलता है। जब सपना को भी तान्या की भावनाओं के बारे में जानकारी होती है तो दोनों के रिश्ते में तनाव पैदा हो जाता है।
पोस्टर्स जलाए गए, फिल्म को बैन करने की भी हुई थी मांग
-फिल्म की रिलीज के दौरान कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। कई जगहों पर 'गर्लफ्रेंड' के पोस्टर्स जलाए जाने की खबरें सामने आई थीं। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज न करने और इसे बैन करने की मांग भी की गई थी।
-विवाद के बावजूद फिल्म बड़े पर्दे तक पहुंची लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। क्रिटिक्स की तरफ से भी फिल्म को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसकी कहानी और ट्रीटमेंट को लेकर काफी आलोचना हुई थी।
दोनों एक्ट्रेसेज को भी झेलनी पड़ी आलोचना
-'गर्लफ्रेंड' में काम करने की वजह से ईशा कोप्पिकर और अमृता अरोड़ा भी काफी समय तक चर्चा में रहीं। हालांकि इस फिल्म के बाद दोनों ने अपने-अपने करियर में अलग-अलग रास्ते अपनाए।
-ईशा कोप्पिकर ने बाद में 'डॉन' और 'एक विवाह ऐसा भी' जैसी फिल्मों में काम किया, जहां उनके अभिनय को दर्शकों की सराहना मिली। वहीं अमृता अरोड़ा ने भी कई फिल्मों में काम किया लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और बाद में वह फिल्मों में बेहद कम नजर आईं।
आज भी विवादित फिल्मों में होती है 'गर्लफ्रेंड' की गिनती
'गर्लफ्रेंड' भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही लेकिन बॉलीवुड की उन फिल्मों में जरूर शामिल हो गई, जिनकी चर्चा उनके कंटेंट और विवादों की वजह से लंबे समय तक होती रही। करीब दो दशक बाद भी ये फिल्म अक्सर भारतीय सिनेमा में बोल्ड और संवेदनशील विषयों को पर्दे पर दिखाने के उदाहरण के तौर पर याद की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
