कॉमेडियन लिली सिंह इस गंभीर बीमारी से हैं पीड़ित, वीडियो शेयर कर कहा- दर्द सहन नहीं हो रहा
नई दिल्ली, फरवरी 25। कनाडा की कॉमेडियन और यूट्यूबर लिली सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। लिली सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बताया है कि वो इस वक्त ओवेरी सिस्ट से पीड़ित हैं और काफी दर्द झेल रही हैं, इसीलिए उन्हें अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

क्या कहा है लिली ने वीडियो में
- लिली सिंह ने अस्पताल बेड पर लेटे हुए एक वीडियो शूट किया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 33 साल की लिली ने वीडियो में बताया कि उनके दोनों ओवेरी में सिस्ट है और आज का दिन उन्होंने इमरजेंसी में बिताया है।
- लिली ने वीडियो में कहा है, "मुझे इसे समझने दो। यह मुझे हर महीने में एक बार पीड़ित करेगा और इसके साथ ही यह मुझे मेरे पीरियड्स के दौरान भी परेशान करेगा। ए लिटिल लेट विथ लिल्ली सिंह टॉक शो के होस्ट सिंह ने कहा कि वह कमजोर और थका हुआ महसूस कर रही हैं।"
- लिली ने आगे कहा है कि उन्हें इस वक्त काफी दर्द हो रहा है और मैं इस दर्द को सहन करते-करते थक चुकी हूं, लेकिन वास्तव में अपने अंगों से सबसे ज्यादा काम करने की उम्मीद करती हूं। आखिरकार मैं उनकी मां हूं।
क्या है ओवेरियन सिस्ट?
- आपको बता दें कि ओवेरियन सिस्ट एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो दुनियाभर में कई महिलाओं के अंदर पाई जाती है। ओवेरियन सिस्ट एक तरह के तरल पदार्थ भरे छोटे-छोटे छाले या गांठें होती हैं। जो ओवरीज के अंदर बननी शुरू हो जाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अंडाशय की इन गांठों को ओवेरियन सिस्ट कहा जाता है। ये ऑपरेशन के बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं होता है।
ओवेरी सिस्ट के संकेत और लक्षण
- पैल्विक दर्द, आमतौर पर सिस्ट की तरफ
- पेट के निचले हिस्से में भारीपन
- सूजन महसूस होना
- मरोड़/संक्रमण के कारण जी मिचलाना
- उल्टी या बुखार के साथ पेट में तेज दर्द हो सकता है।
इसका निवारण
सिस्ट के बनने का कोई इलाज नहीं है। हालांकि, आपके स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ नियमित जांच और परामर्श से यह सुनिश्चित हो सकता है कि सीरियश सिचुएशन आने से पहले उससे निपटा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications