लिएंडर पेस ने किया किम शर्मा को KISS, वायरल तस्वीर ने लगाई सोशल मीडिया पर आग
मुंबई, 24 दिसंबर। 'मोहब्बतें' फेम अभिनेत्री किम शर्मा और टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस के इश्क के चर्चे जोर-शोर से इस वक्त बॉलीवुड और खेल के गलियारों में गूंज रहे हैं। तो वहीं इस वक्त सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें पेस अभिनेत्री किम को Kiss करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर किम ने ही अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर की है, जो कि वायरल हो गई और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

लिएंडर पेस ने किम शर्मा को किया KISS
हालांकि पेस और किम दोनों की ओर से अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन जिस बिंदासपन से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं, उससे यही लगता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि किम ने इससे पहले पेस के फैमिली मेंबर्स के साथ लंच करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

युवराज की मां को किम पसंद नहीं थीं...
गौरतलब है कि एक वक्त था जब किम शर्मा की पहचान क्रिकेटर युवराज सिंह की गर्लफ्रेंड के रूप में थी। पार्टी-इवेंट में हर जगह दोनों साथ नजर आते थे। सबको उम्मीद थी कि दोनों शादी करेंगे लेकिन युवराज की मां को किम पसंद नहीं थीं, जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए। साल 2010 में किम ने केन्याई बिजनेसमेन अली पुंजानी से शादी कर ली और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन साल 2016 में एक बार फिर वो सुर्खियों में तब आईं जब वो आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं।

एक्टर हर्षवर्धन राणे से नाम जुड़ा
तब किम ने कहा था कि अली ने दूसरी शादी कर ली और उन्हें छोड़ दिया और वो इस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। हालांकि मुंबई आने के बाद उन्हें कुछ काम मिला था। इसके बाद उनका नाम एक्टर हर्षवर्धन राणे के नाम जुड़ा लेकिन दोनों का रिश्ता यहां भी आगे नहीं बढ़ा। इसके बाद किम और पेस के अफेयर के चर्चे होने लगें। दोनों की कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिससे पता चलता है कि दोनों काफी करीब हैं।

पेस का 6 साल तक अफेयर फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी से था
जहां किम का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पेस की लाइफ में भी किम तीसरी महिला हैं। पेस का 6 साल तक अफेयर फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी से था लेकिन पेस उनसे शादी नहीं करना चाहते थे, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद पेस की लाइफ में मॉडल रिया पिल्लई आईं जो कि संजय दत्त की दूसरी पत्नी थीं। संजय से तलाक लेने के बाद पेस और रिया लिवइन पार्टनर बन गए, दोनों को एक बच्ची भी है लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा चला नहीं और दोनों अलग हो गए।

रिया ने पेस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया
लेकिन हद तो तब हो गई जब रिया ने पेस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया। मामला कोर्ट पहुंचा था , जहां अपने और बेटी के गुजारे के लिए रिया ने पेस से गुजारे भत्ते की मांग की थी लेकिन पेस ने यह कहकर इंकार कर दिया था कि रिया उनकी पत्नी नहीं है। ये मामला काफी दिनों तक सुर्खियां बना था।
पेस अपने नए अफेयर को लेकर चर्चा में
फिलहाल एक बार फिर से पेस अपने नए अफेयर को लेकर चर्चा में हैं, देखते हैं ये रिश्ता कितना आगे जाता है? फिलहात तो दोनों की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications