Satish Kasushik: आखिरी बार इस फिल्म में नजर आएंगे सतीश कौशिक, जानिए क्यों खास है यह किरदार

दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिक आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। फिल्म में सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में नजर आएंगे।

satish kaushik

Satish Kasushik: जानेमाने फिल्म अभिनेता, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का जिस तरह से अचानक निधन हुआ उसके बाद हर कोई उनको नम आंखों से याद कर रहा है। सतीश कौशिक का 66 वर्ष की उम्र में बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन के बाद सतीश कौशिक के पार्थिव शव को नई दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए की है। सतीश कौशिक ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई। बड़े पर्दे पर सतीश कौशिक आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे।

इमरजेंसी में आएंगे आखिरी बार नजर
सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म की बात करें तो यह 194 में आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में सतीश कौशिक ने रक्षा मंत्री जगजीवन राम की भूमिका निभाई है। आपात काल के दौरान जगजीवन राम के सफर को इस फिल्म में सतीश कौशिक ने बखूबी निभाया है। 1975-76 के बीच आपातकाल के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में जगदीवन राम की क्या भूमिका रही है, उसी किरदार को फिल्म में सतीश कौशिक ने निभाया है। बता दें कि जगजीवन राम स्वतंत्रता सेनानी भी रहे हैं।

कंगना रनौत ने दी थी किरदार की जानकारी
कंगना रनौत इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म इमरजेंसी में सतीश कौशिक के किरदार का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, हम आपके सामने पेश करते हैं प्रतिभा के पॉवरहाउस सतीश कौशिक, इमरजेंसी में जगजीवन राम, जिन्हें लोग प्यार से बाबूजी कहते थे। उन्हें भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और पसंदीदा राजनेताओं में गिना जाता है। कंगना की इस पोस्ट पर सतीश कौशिक ने लिखा था, जगजीवन राम जी, बाबूजी का किरदार निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

कई लोकप्रिय फिल्मों में किया काम
सतीश कौशिक ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत नेशल स्कूल ऑफ ड्रामा और टेलिवीजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में पढ़ाई के बाद थिएयर के साथ की थी। उन्होंने 90 के दशक में कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई हिट फिल्मों में अहम भूमिका निभाई। सतीश कौशिक की कुछ लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना, ब्रिक लेन, साजन चले ससुराल अहम हैं। कौशिक ने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, हम आपके दिल में रहते हैं, तेरे नाम फिल्म को डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+