Lata Mangeshkar Last Song: लता मंगेशकर का आखिरी गीत, सुनकर देश हुआ भावुक
नई दिल्ली, 6 फरवरी। स्वर साम्राज्ञी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर आते ही पूरा देश स्तब्ध रह गया। 6 फरवरी को जब उनके निधन की खबर आई तो हर किसी की आंखें नम हो गई। लता के निधन से पूरा संगीत जगत सदमे में है। लता मंगेशकर ने अपने करियर में 50 हजार से अधिक गाने गाए, कई भाषाओं में गीत गाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लता का आखिरी गाना कौन सा था?

लता दी का आखिरी गीत
लता मंगेशकर ने कई भाषाओं में गीत गाएं, लेकिन अगर उनके आखिरी गीत के बारे में बात करें तो उनका आखिरी रिलीज गीत 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की' था। इस गीत को उन्होंने अपने आखिरी गीत के तौर पर गाया था, जिसे 30 मार्च 2019 को रिलीज किया गया था। उन्होंने अपने इस गीत को देश और सेना के नाम किया था। उन्होंने इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक और कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पर उनके लिए गायत्री मंत्र की रिकॉर्डिंग की थी। 12 दिसंबर 2018 को गायत्री मंत्र और शुभकामनाओं के साथ ईशा अंबानी के विवाह के लिए रिकॉर्डिंग की थी।
अगर उनके आखिरी फिल्मी गीत की बात करें तो उनका आखिरी बॉलीवुड गीत साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म रंग दे बसंती में गाया था। वहीं साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म वीर-जारा उनका आखिरी एल्बम था, जिसमें उन्होंने कई गीत जाएं, फिल्म के 'तेरे लिए हम हैं जिए', समेत फिल्म में 'ऐसा देस है मेरा', 'ये हम आ गए हैं कहां', जैसे गीत गाएं। वहीं कुछ गीत ऐसे भी हैं, जिसे कभी ऑफिशियली रिलीज नहीं किया। इन्हीं में से एक गीत को सितंबर 2021 में उनके जन्मदिन पर रिलीज किया था। म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर और प्रड्यूसर विशाल भारद्वाज ने उनके गीत को रिलीज किया। उनके गाए गीत ठीक नहीं लगता को रिलीज किया। इस गीत को गुलजार ने लिखा था।
आपको बता दें लता मंगेशकर 92 साल की उम्र में हम सबको छोड़ ईश्वर के पास चली गईं। उन्होंने मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना से ग्रसित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आईसीयू में लंबे वक्त से उनका इलाज चल रहा था। खबरें आई कि उनके सेहत में सुधार हो रही है। लता मंगेशकर की टीम ने लोगों से उनके सेहत के लिए दुआ मांगने की अपील की, लेकिन आज अचानक उनके निधन की खबर आ गई, जिसके बाद पूरा देश शोक में डूब गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications