Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इमोशनल कर देगी सतीश कौशिक के लिए बेटी वंशिका की ये आखिरी चिट्ठी, पापा के लिए लिखी ये बात

Satish Kaushik Daughter Letter: अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिवंगत फिल्म मेकर की बेटी वंशिका अपने पापा को लिखी चिट्ठी पढ़ती नजर आ रही हैं।

satish kaushik

Satish Kaushik Daughter Letter: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर और एक्टर सतीश कौशिक का गत 9 मार्च 2023 को निधन हो गया था। कल यानी 13 अप्रैल को उनकी बर्थ एनिवर्सरी थी। उनके जन्मदिन के मौके को खास बनाने के लिए दिवंगत एक्टर और डायरेक्टर की पत्नी शशि कौशिक, बेटी वंशिका कौशिक, सतीश कौशिक के जिगरी दोस्त अनुपम खेर और अनिल कपूर के साथ कई सेलेब्स ने मिलकर जमकर मस्ती की और सतीश कौशिक को याद किया। इवेंट के आखिर में सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने पिता के नाम लिखी चिट्ठी भी पढ़ी जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों का दिल भारी हो गया था।

13 अप्रैल को थी सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी
सतीश कौशिक के दोस्तों ने गत 13 अप्रैल को उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एक खास इवेंट का आयोजन किया था जिसमें सभी ने अपनी-अपनी तरह से सतीश कौशिक को याद किया। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिवंगत फिल्म मेकर की बेटी वंशिका अपने पापा को लिखी चिट्ठी पढ़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा है- बेटी वंशिका ने सतीश कौशिक के निधन के बाद ये चिट्ठी लिखी थी।

बेटी वंशिका ने पापा को लिखी आखिरी चिट्ठी
अनुपम खेर ने लिखा है- मेरे दोस्त सतीश कौशिक की मृत्यु पर सतीश की 11साल की बेटी वंशिका ने एक चिट्ठी बंद लिफाफे में मुझे दी। ये कहकर कि प्लीज इसे बिना खोले पापा की चिता पर रख देना, जो मैंने किया था। पर मैंने वंशिका से इस चिट्ठी की फोटो लेने के लिए भी कहा था। कल जब हमने सतीश का 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया तो तमाम लोगों ने सतीश कौशिक के बारे में अपने दिल की बातें शेयर की तीं। लेकिन जब वंशिका ने अपने पापा को लिखी वह चिट्ठी पढ़ी तो हर कोई भावुक हो गया था। इस चिट्ठी को सुनकर आपका दिल भी टूट जाएगा।

अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
इवेंट के दौरान सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने पिता को लिखा अपना आखिरी लेटर पढ़ा। अनुपम खेर के साथ स्टेज पर खड़ी वंशिका ने चिट्ठी पढ़ते हुए माइक पर कहा- हैलो पापा.. मुझे पता है कि आप अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि मैं आपके लिए हमेशा रहूंगी। आपके सारे दोस्तों ने मुझे मजबूत रहना सिखाया है, लेकिन मैं आपके बिना नहीं रह सकती... आपकी बहुत याद आती है पापा। अगर मुझे पता होता कि ये होने वाला है, मैं आपके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए स्कूल नहीं जाती। काश मैं आपको एक आखिरी बार गले लगा पाती पापा। देखें वीडियो-

वंशिका ने लिखा- आपकी याद आती है पापा
वंशिका ने चिट्ठी में आगे लिखा है- लेकिन अब आप कहीं चले गए हैं। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे, काश कि कोई चमत्कार ही हो जाता, जैसा कि अक्सर फिल्मों में दिखाते हैं और आप जिंदा हो जाते। मुझे नहीं पता कि अब जब होमवर्क पूरा नहीं करने पर मां मुझे डांटेंगी तो मैं क्या करूंगी। अब स्कूल जाने का भी मन भी नहीं करता है, जो दोस्त मेरा मजाक उड़ाते हैं, उन्हें मैं कैसे जवाब दूंगी। हर वक्त आपकी याद आती है पापा। मैंने आपके लिए पूजा भी की है, क्योंकि मैं चाहती हूं कि आप स्वर्ग में जाएं और खुश रहें। वहां बड़े से बंगले में रहें और फरारी, जैसी बड़ी गाड़ियां चलाएं। लजीज खाना भी खाएं।

'पापा दोबारा जन्म मत लेना, हम 90 साल बाद मिलेंगे'
वंशिका ने आगे कहा- कोई बात नहीं, हम 90 साल बाद मिलेंगे। प्लीज दोबारा जन्म मत लीजिएगा। हम वहीं मिलेंगे, प्लीज मुझे याद रखिएगा। मैं आपको हमेशा याद रखूंगी पापा। जब भी आंखें बंद करती हूं और अपने दिल को छूती हूं, तो आप नजर आते हैं। मुझे सही दिशा दें, ताकि मैं आगे बढ़ सकूं। आप मेरी जिंदगी में हमेशा रहेंगे पापा। आई लव यू... मुझे दुनिया के सबसे बेस्ट पापा मिले थे। वंशिका की ये बातें सुन सभी लोग इमोशनल हो गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+