अपने नाम से फेक डेटिंग ऐप देख लारा दत्ता रह गईं हैरान, VIDEO शेयर कर दिया रिएक्शन

मुंबई, 08 नवंबर: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता के मीम्स की बाढ़ आई हुई है। दरअसल ये मीम्स उनके डेटिंग ऐप पर चल रहे प्रोफाइल को लेकर हैं। जिसे लेकर लोग जोक से लेकर मी्म तक शेयर कर रहे हैं। इन मीम्स से परेशान होकर लारा दत्ता ने सफाई दी है। फर्जी डेटिंग प्रोफाइल के वायरल होने के बाद लारा दत्ता ने स्पष्ट किया है कि वह किसी डेटिंग ऐप पर नहीं हैं। मुझे फेक प्रोफाइल को लेकर कई मैसेज मिले हैं।

वायरल हो रही लारा की फेक डेटिंग प्रोफाइल

वायरल हो रही लारा की फेक डेटिंग प्रोफाइल

लारा दत्ता ने वायरल हो रही डेटिंग प्रोफाइल को लेकर कहा कि, कल से मेरी फीड कुछ मीम्स और मैसेज से भरी पड़ी है। जिसमें बताया जा रहा है कि कि मैं एक डेटिंग ऐप पर मौजूद हूं। यह बिल्कुल पागलपन है, मैं कल से पागल हो रही हूं, लोगों को एक-एक करके जवाब देने की कोशिश कर रही हूं कि सच क्या है। इसलिए, मैंने सोचा कि बेहतर होगा कि ऑनलाइन आया जाए और इसे लेकर आपको सफाई दूं।

वीडियो जारी कर दी सफाई

वीडियो जारी कर दी सफाई

लारा दत्ता ने कहा कि, अभी मैं किसी डेटिंग ऐप पर नहीं हूं और ना ही पहले कभी रही हूं और ना ही अभी हूं। लारा दत्ता ने कहा कि, ऐसा नहीं है कि मैं डेटिंग ऐप के खिलाफ हूं।मुझे लगता है कि यह लोगों के लिए वास्तव में एक-दूसरे से जुड़ने और मिलने का एक शानदार तरीका है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस समय डेटिंग ऐप पर नहीं हूं। इसलिए, सभी मीम्स वायरल हो रहे हैं, उनमें से अधिकांश को देखकर बहुत खुश हूं लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

लारा ने बताई ये मजेजार बात

लारा ने आगे कहा कि, मैं बहुत कम इंस्टा लाइव करता हूं इसलिए आप सभी से जुड़ना वाकई मजेदार है। लेकिन अगर आपको भी सोशल मीडिया पर मेरी डेटिंग प्रोफाइल के मीम्स मिल रहे हैं। तो मैं बता दूं कि, मैं किसी भी डेटिंग ऐप पर नहीं हूं। लारा ने 2011 में महेश भूपति से शादी की। लारा को आखिरी बार बेलबॉटम में देखा गया था जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+