क्या 2 महीने में ही खत्म हो गया प्यार? ललित मोदी ने तोड़ा सुष्मिता सेन से रिश्ता! सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

2 महीने बाद अब सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसका हिंट खुद ललित मोदी ने दिया है।

मुंबई, 5 सितंबर: अब से 2 महीने पहले यानी की जुलाई 2022 में ललित मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुष्मिता सेन संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें ललित मोदी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। बस फिर क्या था ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। दोनों के इस रिश्ते का खुलासा होने के बाद फैंस ये सोचकर हैरान थे कि, आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुष्मिता सेन ने ललित मोदी को चुना। खैर अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। इस बात का खुलासा खुद ललित मोदी ने किया है। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

ललित मोदी ने दिया ब्रेकअप का हिंट

ललित मोदी ने दिया ब्रेकअप का हिंट

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप का ऐलान करने के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा बायो लिखा था। जिसमें उन्होंने सुष्मिता को अपनी जिंदगी का प्यार बताया था। उन्होंने लिखा था, 'मैं अपनी पार्टनर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा हूं। मेरा प्यार सुष्मिता सेन'। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो में सुष्मिता सेन के साथ तस्वीर लगाई थी।

इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हटाई सुष्मिता सेन संग तस्वीर

इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हटाई सुष्मिता सेन संग तस्वीर

हालांकि अब उन्होंने ना सिर्फ बायो में बदलाव किया है बल्कि सुष्मिता सेन के साथ लगाई तस्वीर को भी हटाकर अपनी लगा दी है। अब उनके बायो में बस आईपीएल फाउंडर और मून लिखा हुआ है। इसे देखकर यूजर्स काफी शॉक हो गए हैं।

फैंस को लगा बड़ा झटका

फैंस को लगा बड़ा झटका

खैर ललित मोदी के इस कदम से फैंस काफी हैरान हैं और लगातार सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि दोनों ने अब ब्रेकअप कर लिया है। वहीं कुछ फैंस ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि सुष्मिता सेन इन दिनों अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल कई बार स्पॉट हुई हैं। ऐसे में क्या इस वजह से एक्ट्रेस ने ललित मोदी से दूरी बना ली है। खैर दोनों की तरफ से अब तक ब्रेकअप को लेकर किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

इस वजह से दोनों के रिश्ते से थे फैंस हैरान

इस वजह से दोनों के रिश्ते से थे फैंस हैरान

इस रिश्ते में बारे में जानकर सोशल मीडिया यूजर्स को बड़ा झटका लगा था। सोशल मीडिया पर दोनों की कोजी होते हुए तस्वीरें देख फैंस इस रिश्ते पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। जिसकी वजह कहीं ना कहीं दोनों के बीच उम्र का फासला है। आपको बता दें कि ललित मोदी सुष्मिता सेन से 12 साल बढ़े हैं।

क्या एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं ब्रेकअप की वजह

क्या एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं ब्रेकअप की वजह

हालांकि ललित मोदी ने इस रिश्ते को जिस तरह से ऑफिशियल किया था उसके बाद भी सुष्मिता सेन ने हमेशा इस रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई थी। उन्होंने कभी भी इस पर खुलकर बयान नहीं दिया। उन्होंने बस पोस्ट शेयर कर कहा था कि उनके चारों ओर प्यार है. इसके अलावा सुष्मिता सेन को एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ समय बिताते हुए भी काफी बार देखा जा चुका है। जबकि दोनों ने दिसंबर 2021 में अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+