कौन है 'मंजू माई'.... 12वीं फेल इस लड़की ने झेला रिजेक्शन का दर्द, फिर ऐसे पलट गई पूरी जिंदगी

Chhaya Kadam: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की 'लापता लेडीज' फिल्म के बारे में आप पिछले कुछ दिनों से खूब सुन रहे होंगे। ये फिल्म पिछले साल सितंबर के महीने में थिएटर में रिलीज हुई थी, जिसमें महिलाओं के अलग-अलग किरदारों को दिखाया गया है। मगर एक किरदार, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है, वो है मंजू माई का। चलिये बात करते हैं इस चायवाली के दमदार किरदार को निभाने वाली अदाकारा की।

मंजू माई रेलवे स्टेशन पर चाय और पकौड़े बेचने का काम करती है। इस औरत ने अपनी जिंदगी में अकेले रहना सीख लिया है। पति और बच्चों की मार और तानों से बेहतर उसे अकेले रहना लगा। क्या आप जानते हैं कि मंजू माई के इस दमदार किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस कौन है? चलिये आपको बताते हैं।

Laapataa Ladies Manju Maai

बताते चलें कि मुंबई में मिडिल क्लास फैमिली में जन्मी छाया के पिता मिल में काम करते थे। छाया जब 12वीं में फेल हुई थीं तो उन्होंने ये बात मान ली थी कि सफलता और असफलता तो जिंदगी में आती-जाती रहती हैं। इसके लिए इंसान को परेशान या फिर निराश नहीं होना चाहिए। छाया ने हार ना मानते हुए कॉलेज की तरफ से स्टेट और नेशनल लेवल पर कबड्डी खेली। उन्होंने हाई स्कूल और कॉलेज में स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी।

छाया स्टेज परफॉर्मेंस भी देती थीं। साल 2010 में उन्हें Baimanus फिल्म में काम करने का मौका भी मिला था मगर किसी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में पहली बार बॉलीवुड में कदम रखा। अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम रिटर्न' में उन्हें काम करने का मौका मिला मगर यहां से उनकी कोई खास पहचान नहीं बन सकी।

इसके बाद साल 2013 में ही उन्हें नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी फिल्म फ्रैंडी में नानी के किरदार के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। बस फिर क्या था... छाया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब छाया लापता लेडीज को लेकर जबदस्त सुर्खियों में हैं। फिल्म में जिस तरह उन्होंने मंजू माई के किरदार को निभाया है, वो अपने आप में काफी शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+