शिमला के बगीचों से मायानगरी की चकाचौंध तक... कुछ ऐसा रहा प्रतिभा रांटा का सफर, पोती को देख क्यों रोईं दादी?

Pratibha Ranta Struggle: शिमला के खूबसूरत नजारों से लेकर मुंबई के चहल-पहल भरे शहर तक की प्रतिभा रांटा की जर्नी अपने आप में किसी प्रेरणा से कम नहीं है। एक्टिंग के टैलेंट पर एक दफा उनकी खुद की फैमिली ने शक किया, मगर प्रतिभा अपने सपनों का पीछा करती रहीं। उन्होंने सोच लिया कि अब कुछ तो करना है। बस फिर क्या था फिल्म मेकिंग का एक कोर्स करने के बहाने वे मुंबई आ गईं और फिर वहीं से उनकी कहानी शुरू हो गई।

प्रतिभा का बस एक ही लक्ष्य था, इंडस्ट्री में अपने लिये जगह बनाना। जहां अकसर लोग मायानगरी में पहुंचकर तमाम तरह के डर मन में लिये होते हैं वहीं, मुंबई पहुंचने पर प्रतिभा ने शहर की चुनौतियों को खुले दिल से स्वीकार किया। उन्होंने ऑडिशन की कंपीटीटिव दुनिया में कदम रखा, इंडस्ट्री के अंदर कॉन्टेक्ट्स बनाने के लिए सोशल मीडिया का लाभ उठाया।

Laapata Ladies

इसके बाद छह महीने के अंदर उन्हें टीवी के शो कुर्बान हुआ में किरदार मिला। इस किरदार को प्रतिभा ने खुलेदिल से स्वीकार किया। इसने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में खूब मदद की। इस उपलब्धि से उन्हें परिवार का भी सपोर्ट मिला।

टेलीविज़न से सिल्वर स्क्रीन तक का सफर
टेलीविजन पर प्रतिभा की सफलता बड़ी उपलब्धियों की ओर एक कदम थी। आमिर खान द्वारा निर्मित और किरण राव द्वारा निर्देशित "लापता लेडीज़" में उनकी भूमिका ने बड़े पर्दे पर उनकी शुरुआत को बखूबी दिखाया। ये उनके उन सभी बलिदानों का एक फल था, जो अभी तक उन्होंने दिये थे। प्रतिभा की दादी शुरू से ही उनकी शादी और अन्य चीजों को लेकर परेशान रहती थीं, वो भी अपनी पोती को खुले आसमान में उड़ता देख इमोशनल हो गईं।

प्रतिभा रांटा की कहानी सिर्फ़ पर्सनल ग्रोथ और सक्सेस के बारे में ही नहीं है, बल्कि सपनों को साकार करने में परिवार के सहयोग के महत्व को भी बखूबी दिखाती है। "शिमला की प्रीति जिंटा" के नाम से मशहूर प्रतिभा की यात्रा मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे कई छोटे शहरों की प्रतिभाओं की आकांक्षाओं को दर्शाती है।

चुनौतियों को स्वीकार कर सपनों को साकार करना
प्रतिभा की कहानी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के माध्यम से उलट परिस्थितियों पर जीत पाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। शिमला के शांत सेब के बागों से मुंबई की तेज़-तर्रार ज़िंदगी में कदम रखते हुए, उन्होंने शहर की चुनौतियों का डटकर सामना किया। उनकी सफलता की कहानी छोटे शहरों के महत्वाकांक्षी अभिनेताओं के लिए उम्मीद की किरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+