13 साल छोटी हसीना संग ब्याह रचाएंगे कुशाल टंडन, रिश्ता कुबूल कर अफवाहों पर लगाया विराम
Kushal Tandon Confirmed Dating With Shivangi Joshi: टीवी एक्टर कुशाल टंडन एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इस बार भी वो अपनी लव लाइफ की वजह से ही सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से खबरें चल रहीं थी कि कुशाल बरसातें की को-एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं। दोनों की प्रेम कहानी के खूब चर्चे उड़ रहे थे।
इतना ही नहीं दोनों की सगाई खबरे भी सामने आई थी। हालांकि दोनों उस समय तक अपनी खबरों को उन्होने अफवाह बताया था। लेकिन अब सारी खबरों पर कुशाल के नए बयान में विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने इस रिश्ते पर चुप्पी भी तोड़ी है। उन्होंने अपने बयान में शिवांगी जोशी के साथ अफेयर की खबरों को अब सच बता दिया है।

वो मेरे लिए परफेक्ट लड़की
कुशाल ने कहा, उससे मैं बहुत प्यार करता हूं, लेकिन अभी हम दोनों शादी नहीं करेंगे। हम अपनी रिलेशन को धीरे धीरे आगे ले जा रहे हैं। अभी हम आपस में एक दूसरे को समझने की कोशिश भी कर रहे हैं। शादी के लिए हम दोनों में किसी को भी जल्दबाजी नहीं है। हालांकि मेरी मां चाहती हैं कि मैं जल्द शादी कर लूं। अगर उनका बस चले तो वो मेरी आज ही शादी करवा दें। लेकिन अब मेरे मां-पापा की मेरे लिए परफेक्ट लड़की की तलाश खत्म हो गई है।
रूमर्स मुझे पसंद है- शिवांगी
बता दें, बीते दिनों अपनी सगाई की खबरों पर शिवांगी जोशी ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि मुझे रूमर्स पढ़ना काफी पसंद है। खासकर जब मेरे बारे में हो। इससे मुझे खुद के बारे में कुछ नया पता चलता है, क्योंकि इसमें मेरे बारे में नई जानकारी होती है। अब कुशाल ने अपने बयान से अब साफ कर दिया है। अब देखना ये है कि दोनों कितनी जल्दी शादी के बंधन में बंधते हैं।












Click it and Unblock the Notifications