कुब्रा सैत ने खोला सलमान खान का 12 साल पुराना राज, बोलीं- सेट पर लेट आए और फिर करने लगे ये काम

Kubbra Sait On Salman Khan: कुब्रा सैत ने एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान शूट पर अक्सर लेट आया करते थे। जहां पूरी टीम सुबह 9 बजे तक सेट पर पहुंच जाती थी वहीं भाईजान दोपहर 2 बजे तक पहुंचते थे।

salman khan

Kubbra Sait On Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत अक्सर अपने बोल्ड बयानों की वजह से सुर्खियों में छा जाती हैं। अब तक वह इंडस्ट्री के कई लोगों को लेकर बयानबाजी कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के बारे में भी कई बातें बताई हैं। साथ ही सलमान खान को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। हालिया इंटरव्यू में कुब्रा सैत ने सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव पर कई तरह के खुलासे किए थे, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

शूटिंग सेट पर लेट पहुंचते थे सलमान खान

शूटिंग सेट पर लेट पहुंचते थे सलमान खान

आपको बता दें कि सलमान खान और कुब्रा सैत ने साल 2011 में फिल्म 'रेडी' में काम किया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा- सलमान खान शूट पर अक्सर लेट आया करते थे। जहां पूरी टीम और क्रू मेंबर्स सुबह 9 बजे तक शूटिंग सेट पर पहुंच जाते थे, वहीं सलमान खान दोपहर 2 बजे तक पहुंचते थे। पूरी टीम उनके इंतजार में बैठी रहती थी। सब लोग बेसब्री से उनका इंतजार करते थे ताकि शूटिंग शुरू की जा सके।

सुबह से फल खाकर बैठी रहती थीं कुब्रा सैत

कुब्रा सैत ने अपने इंटरव्यू में कहा- फिल्म की शूटिंग के लिए मैं सुबह 5.30 बजे होटल से निकल जाती थीं। मैं सुबह सुबह सिर्फ फ्रूट्स लेकर ही शूटिंग सेट पर पहुंच जाती थी। मैं फिल्म के क्रब मैंबर्स से पूछती थी कि नाश्ते का क्या होगा। तो वो लोग मुझे एप्पल दे देते थे। पहले कहते थे कि हम 10 बजे शूटिंग शुरू करने वाले हैं फिर कहते थे 11। ऐसे करते करते दोपहर के 12 भी बज जाते लेकिन शूट शुरू नहीं हो पाता था।

कई घंटे लेट पहुंचते थे सलमान खान

कई घंटे लेट पहुंचते थे सलमान खान

कुब्रा सैत ने आगे बताया- फिल्म की पूरी टीम ने कई घंटे इंतजार किया और फिर दोपहर 2.45 बजे सेट पर अचानक ही शोर मचले लगा। सब एक दूसरे से कह रहे थे कि सबसे जरूरी शख्स पहुंच चुके हैं। सब लोग अपनी कपड़े ठीक करने में लग गए। फिर पता चला कि सेट पर सलमान खान आ गए हैं।

सेट पर पहुंचकर ही लंच करने जाते थे भाईजान

सेट पर पहुंचकर ही लंच करने जाते थे भाईजान

कुब्रा ने कहा- हम एक गोल्फ कोर्स में शूटिंग कर रहे थे। वहां बड़ी बड़ी खिड़कियां थीं। खिड़कियो के पास आरामदायक कुर्सियां लगी हुई थीं। सलमान खान वहां पहुंचते हैं।, कुर्सी पर बैठते हैं, अपनी पीठ को झुकाते हैं, अपना सिर दोनों तरफ घुमाते हैं और कहते हैं- लंच ब्रेक करें?

सलमान खान को भूख लग जाती थी

सलमान खान को भूख लग जाती थी

कुब्रा सैत ने मुस्कुराते हुए सलमान खान के साथ हुए अपने इस अनुभव को याद किया और कहा- मैं सुबह से सिर्फ एक सेब खाकर शूटिंग का इंतजार कर रही थीं लेकिन 3 बजे तक कोई शूट नहीं हो पाया। मैं सोच रही थी क्यों न कुछ काम कर लिया जाए। लेकिन नहीं.. हमने फिर लंच किया क्योंकि सलमान खान को भूख लग गई थी।

सलमान खान का स्वभाव काफी प्यारा है

सलमान खान का स्वभाव काफी प्यारा है

कुब्रा सैत ने इस घटना को याद करते हुए आगे कहा- हर चीज का पॉजिटिव साइड भी होता है। सलमान खान ऐसे एक्टर हैं जो अपने सभी को-स्टार के साथ काफी नर्मी से बात करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान शूटिंग के वक्त गुस्सा भी बहुत कम करते हैं। उनका स्वभाव काफी प्यारा है। कुब्रा ने आगे बताया- मुझे अच्छे से याद है कि वह अपने सभी को-स्टार के खाने के लिए बड़ा सा डाइनिंग टेबल लगवाते थे। वह कहते थे कि सब साथ में खाना खाएंगे। मुझे उनकी ये बात बहुत अच्छी लगती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+