गणेश जी की आरती करते हुए बुरी तरह ट्रोल हुए कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह, जानें वजह
गणपति पूजन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद अचानक ही कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को लोग बुरी तरह से ट्रोल करने लगे हैं।
मुंबई, 3 सितंबरः इन दिनों मुंबई में के हर इलाके में बड़ी ही धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक अपने घरों में भगवान गणेश की पूजा करते नजर आ रहे हैं। लोग गणपति पूजन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में फेमस एक्टर कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने भी अपने घर की गणपति पूजन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हालांकि इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद अचानक ही कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को लोग बुरी तरह से ट्रोल करने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है मामला।

कृष्णा अभिषेक ने की गणपति पूजा
एक्टर कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने गणेश चतुर्थी के पावन त्योहार पर अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था और जमकर उनकी पूजा-अर्चना की। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों भगवान गणेश की आरती करते नजर आ रहा हैं। इस वीडियो में कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ ऐसा देखा, जिसकी वजह से ये कपल बुरी तरह से ट्रोल हो रहा है।
लोगों ने कर दिया इस कपल को ट्रोल
दरअसल गणेश चतुर्थी के मौके पर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने आरती करते हुए एक वीडियो अने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। इस वीडियो को उनके फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की नजर घर की दीवार पर पड़ी। वीडियो में जैसी दीवार दिख रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उस पर प्लास्टर तक नहीं किया गया है या फिर वो बुरी तरह से टूट चुकी हो। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया है। हालांकि उनके फैंस का मानना है कि ऐसा भी हो सकता है कि उस दीवार का पैटर्न ही कुछ ऐसा हो।
कृष्णा ने शो छोड़ने की बताई ये वजह
आपको बता दें कि हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा के बीच में कुछ मतभेद हो गए हैं जिसके चलते कृष्णा अभिषेक उर्फ सपना को शो से बाहर कर दिया गया है। इस पर कृष्णा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- पता नहीं कौन ऐसी अफवाहें फैला रहा है कपिल शर्मा का मेरे साथ कोई मनमुटाव हुआ है। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। आज रात को मैं और कपिल साथ में ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। आई लव हिम एंड ही लव मी। मेरा भी शो हैं वो। मैं बस कुछ दिनों का ब्रेक ले रहा हूं। मैं जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करूंगा।
मसाज का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार इन अफवाहों के बीच ही कपिल शर्मा ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। कपिल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिस में कृष्णा अभिषेक के साथ वो पैरों की मसाज लेते नजर आ रहे थे।

शो में नए कॉमेडियन्स की एंट्री
इस वीडियो में कृष्णा अभिषेक उर्फ सपना हमेशा की तरह ही मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह खूब मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे थे। आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो आज से शुरू हो रहा है। द कपिल शर्मा शो के इस नए सीजन में कई ुरान कलाकार नजर नहीं आएंगी। वहीं इस बार शो में कई नए कॉमेडियन की एंट्री भी हुई है।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications