'पहले सुशांत सिंह के साथ किया और अब मेरे साथ..' जेल में केआरके के साथ ऐसा क्या हुआ कि गुम हो रही याद्दाश्त?

जेल से जमानत मिलने के बाद केआऱके से फैंस सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच उन्होंने ट्वीट कर बताया कि जेल में उनका कैसा हाल हो गया था।

मुंबई, 2 अक्टूबर: कमाल आर खान अक्सर अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन्हीं ट्वीट की वजह से उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। लेकिन इस बीच जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने पहले से अपने ट्वीट कम कर दिए हैं। जहां वह पहले पूरे दिन 15-20 ट्वीट करते थे अब वह लगभग 3-4 ट्वीट पूरे दिन में करते हैं। इसके अलावा अब उन्होंने वीडियो शेयर करनी भी कम कर दी है। ये सब देख कर फैंस परेशान हो गए हैं और लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं। अब इन सवालों पर चुप्पी तोड़ते हुए केआरके ने एक बड़ा खुलासा किया है।

Recommended Video

    KRK tweet: Videos न बना पाने के पीछे की बड़ी वजह का किया खुलासा | वनइंडिया हिंदी |*News
    केआरके ने किया बड़ा खुलासा

    केआरके ने किया बड़ा खुलासा

    जेल से रिहा होने के बाद केआरके ने ट्वीट करने भले ही कम कर दिए लेकिन बॉलीवुड पर तंज कसने का सिलसिला अब भी जारी है। अब केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में बताया है कि उन्होंने जेल के अंदर अपनी 20 फीसदी याददाश्त खो दी है और अपना हाल सुशांत सिंह राजपूत जैसा बताया है।

    बोले- 'सुशांत सिंह के साथ जैसा हुआ वैसा...'

    केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि, 'मैंने जेल के अंदर अपनी 20 फीसदी याददाश्त खो दी है। वहां मैं 10 दिनों तक बिना खाए रहा था। मेरे डॉक्टर्स के मुताबिक, मेरी याददाश्त अब वापस नहीं आएगी और मैं फ्यूचर में अपनी और याददाश्त खो दूंगा। अगर मैं मर गया तो लोगों को पता होना चाहिए कि पहले इन लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया और अब मेरे साथ किया जा रहा है।'

    केआरके ने क्यों नहीं करते फिल्म रिव्यू?

    केआरके ने इससे पहले एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, ''बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं अब और वीडियोज क्‍यों नहीं बना रहा हूं, क्‍योंकि मुझे बहुत सी चीजें याद नहीं रहती हैं। मुझे मुश्किल से मेरी अगली लाइन ही याद रह पाती है, जब मैं रिकॉर्डिंग कर रहा होता हूं। मतलब कि कुछ बॉलीवुड के लोग मुझे रोकने में सफल हो गए हैं। यही मुख्‍य वजह है कि मैंने रिव्‍यूज करने बंद कर दिए हैं।''

    केआरके ने जेल में पानी पीकर गुजारे दिन

    बता दें कि इससे पहले केआरके ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने जेल में 10 दिन बिताए और वह दिन उन्होंने सिर्फ पानी पीकर जेल में गुजारे। जिसकी वजह से केआरके का 10 किलो वजन कम हो गया।

    इस वजह से केआरके को किया था अरेस्ट

    इस वजह से केआरके को किया था अरेस्ट

    आपको बता दें कि केआरके को 30 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। केआरके पर अक्षय कुमार और राम गोपाल वर्मा के खिलाफ गलत टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसके अलावा छेड़खानी का भी आरोप लगा था। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि केआरके को अब जेल से रिहा कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+