KRK ने कैटरीना कैफ को कहा 'चाची', रिलीज से पहले ही 'फोन भूत' के लिए बोली ऐसी गंदी बात

Katrina Kaif and KRK: केआरके ने कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' का ट्रेलर रिव्यू किया है और एक्ट्रेस को 'चाची और आंटी' कहा है।

Katrina Kaif and KRK: एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान जो कि इंडस्ट्री में केआरके के नाम से जाने जाते हैं पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छा हुए हैं। खबर है कि सबसे पहले केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई। आपको बता दें कि केआरके बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधते रहते हैं। यहां तक कि वह बॉलीवुड कलाकारों की फिल्मों के बारे में भी आलोचना करते रहते हैं। वह लगभग हर फिल्मों पर अपनी राय जरूर देते हैं। साथ ही उन फिल्मों का रिव्यू भी करते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पर निशाना साधा है। केआरके ने कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' का ट्रेलर रिव्यू किया है और एक्ट्रेस को 'चाची और आंटी' कहा है।

फिल्म 'फोन भूत' के बारे में केआरके ने कही ये बात

फिल्म 'फोन भूत' के बारे में केआरके ने कही ये बात

आपको बता दें कि कमाल आर खान यानी केआरके ने अब अपना निशाना बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बनाया है। केआरके ने ट्विटर पर कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' के ट्रेलर की जमकर आलोचना की है। आपको बता दें कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी हैं। ये दोनों ही एक्टर्स कैटरीना कैफ से उम्र में काफी छोटे हैं। ऐसे में केआरके ने सोशल मीडिया पर कैटरीना को चाची और आंटी कहकर संबोधित किया है।

सिद्धांत चतुर्वेदी का उड़ाया मजाक

सिद्धांत चतुर्वेदी का उड़ाया मजाक

केआरके ने इस फिल्म के रिलीज से पहले ही इसकी जमकर आलोचना की है। कैआपके के अनुसार फिल्म फोनभूत रिलीज होते ही बुरी तरह पिट जाएगी। केआरके का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केआरके कह रहे हैं- एक तो कैटरीना कैफ दीदी हैं और दूसरा इसमें झुग्गी एक्टर हैं, जो आपने आप को लॉन्च होने से पहले ही सुपरस्टार मान चुका था। जिसको पता ही नहीं था फिल्मों में क्या होता है लेकिन ओवरकॉन्फिडेंट और ओवर एक्टिंग की दुकान है ये एक्टर। क्योंकि इसको करण जौहर ने कह दिया था कि तू आने वाले वक्त का सुपरस्टार है तो इसने मान लिया था। इसका नाम है सिद्धांत चतुर्वेदी।

केआरके ने कैटरीना को कहा 'चाची'

केआरके ने कैटरीना को कहा 'चाची'

इसके अलावा केआरके वीडियो में कैटरीना कैफ को कमेंट करते भी नजर आते हैं। वह कैटरीना को 'आंटी' और 'चाची' कहते हैं। केआरके कहते हैं- एक बार बता दो चाची का रोल क्या है? इस फिल्म का नाम होना चाहिए था 'चाची और भतीजों का खेल'। केआरके ने फिल्म 'फोन भूत' की तुलना 'भूत पुलिस' से की और कहा है कि दोनों ही फिल्मों के स्टार फ्लॉप एक्टर्स हैं। केआरके ने कहा- इस फिल्म को सुपर डिजास्टर होने से कोई नहीं बचा सकता।

10 दिन में 10 किलो वजन कम

10 दिन में 10 किलो वजन कम

आपको बता दें कि केआरके ने जेल से बाहर आने के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- मैंने लॉकअप में 10 दिन सिर्फ पानी के साथ गुजारे हैं। ऐसे में मेरा वजन भी 10 किलो कम हो गया है। केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। लोगों ने इस ट्वीट पर जमकर कमेंट्स किए थे। वहीं कई लोग इस बात पर केआरके का मजाक बनाते भी नजर आए थे। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि 10 दिन में 10 किलो वजन कैसे कम हो सकता है।

जेल से बाहर आते ही किया था ये ट्वीट

जेल से बाहर आते ही किया था ये ट्वीट

जानकारी के अनुसार जेल से बाहर आते ही केआरके ने ट्विट्स की बौछार करना शुरू कर दिया था। केआरके ने जेल से बाहर आते ही पहला ट्वीट किया था- मैं बदला लेने के लिए बाहर आ गया हूं। इसके बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। वहीं केआरके ने एक दूसरे ट्वीट में यू टर्न लेते हुए लिखा था- मीडिया मेरे बारे में नई कहानियां बना रहा है। मैं वापस आ गया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मैं किसी से कोई बदला नहीं लेना चाहता हूं। मेरे साथ जो भी बुरा हुआ है, मैं उसे भूल गया हूं। मुझे यकीन हो गया है कि ये सब चीजें मेरी किस्मत में लिखी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+