रवि तेजा के साथ डेब्यू करने जा रही हैं कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन, 'टाइगर नागेश्वर राव' का फर्स्ट लुक रिलीज
Nupur Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि कृति सेनन ने उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता है। इस खुशी के बाद ही कृति सेनन ने लोगों को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि उनकी बहन नूपुर सेनन साउथ इंड्स्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें कि नूपुर सेनन साउथ के फेमस एक्टर रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में नजर आएंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। कृति सेनन इस मौके पर बेहद गर्व महसूस कर रही हैं।
'टाइगर नागेश्वर राव' में नजर आएंगी नूपुर सेनन
कृति सेनन ने फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' से बहन नूपुर सेनन का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है- अपनी बहन की पहली पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का पहला पोस्टर लॉन्च करने से ज्यादा मेरे लिए और कुछ गर्व वाली बात नहीं है। मिलिए हमारे टाइगर के प्यार से। 'टाइगर नागेश्वर राव' की खूबसूरत दुनिया की प्यारी सारा से आपको मिलवा रही हूं।

म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं नूपुर सेनन
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में नूपुर सेनन एक ट्रेन में बैठकर उसकी खिड़की से बाहर झांकती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि नूपुर सेनन ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। वह बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ भी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। नूपुर सेनन एक अच्छी सिंगर भी हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'पॉप कौन' में भी नजर आ चुकी हैं। 'टाइगर नागेश्वर राव' नूपुर सेनन की पहली साउथ फिल्म है।
20 अक्टूबर को रिलीज होगी ये फिल्म
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के डायरेक्टर वामसी हैं। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म में रवि तेजा लीड रोल में हैं। इस फिल्म में गायत्री भारद्वाज और अनुपम खेर भी नजर आएंगे। 'टाइगर नागेश्वर राव' को पैन इंडिया की सभी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' आगामी 20 अक्टूबर 2023 को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications