उस रात आदित्य रॉय कपूर के साथ कृति सेनन की थी ऐसी हालत, पार्टी में करण जौहर ने आखिर क्या देखा?

जब करण जौहर ने कृति सेनन से कहा कि उन्होंने एक पार्टी में आदित्य और उन्हें एक साथ एक कॉर्नर में कोजी होते देखा था, तो कृति ने भी आदित्य कपूर के बारे में कई बातें बताईं।

मुंबई, 31 अगस्तः फिल्म मेकर करण जौहर का रिएलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' जोरों से चल रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस चैट शो में कई सेलेब्स मेहमान बनकर आते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई राज कैमरे के सामने खोलते हैं। ऐसे में इस सप्ताह इस चैट शो में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन मेहमान बनकर पहुंचेंगे। शो के होस्ट करण जौहर, कृति और टाइगर से कई तरह के पर्सनल सवाल पूछते नजर आएंगे। वहीं कृति सेनन करण जौहर के कई सावलों का मजेदार जवाब देती भी नजर आएंगी।

पर्सनल लाइफ पर बात करेंगे कृति और टाइगर

पर्सनल लाइफ पर बात करेंगे कृति और टाइगर

आपको बता दें कि करण जौहर के इस रिएलिटी चैट शो के 9वें एपिसोड में काउच पर दो ऐसे स्टार्स नजर आने वाले हैं, जिन्होंने एक साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था और अब तक दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुके हैं। ये दोनों हैं एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन। काउच पर बैठकर दोनों करण जौहर के सभी सवालों का मजेदार जवाब देते नजर आएंगे।

टाइगर और कृति एकसाथ शो में आएंगे नजर

ये दोनों स्टार्स शो के अपकमिंग एपिसोड में एक साथ नजर आने वाले हैं। ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री के बाद अब शो में कृति और टाइगर की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। इस एपिसोड में दोनों अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब देंगे और लोगों के सामने कई दूसरे सेलेब्स के पोल खोलते भी नजर आएंगे।

कृति और आदित्य कपूर का कोजीनेस

कृति और आदित्य कपूर का कोजीनेस

करण जौहर के इस रिएलिटी चैट शो के इस सीजन में एक्टर आदित्य रॉय कपूर का नाम बार बार सामने आया है। शो पर आने वाले कई सेलिब्रिटी स्टार्स ने आदित्य रॉय कपूर को फ्लर्ट करने में सबसे टॉप पर बताया है। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में जब करण जौहर ने कृति सेनन से कहा कि उन्होंने एक पार्टी में आदित्य और उन्हें एक साथ एक कॉर्नर में कोजी होते देखा था, तो कृति ने भी आदित्य कपूर के बारे में कई बातें बताईं।

कृति ने बताई उस रात की सच्चाई

कृति सेनन ने शो में कहा- मैं पार्टी में एक कोने में कडलिंग नहीं करने जा सकती और आप यह जानते हैं। लेकिन हां, हम बात कर रहे थे और वह एक मजेदार लड़का है। वह बहुत अच्छा लड़का है। मुझे लगता है कि हम एक साथ अच्छे दिखते हैं। इस बात को सुनने के बाद टाइगर श्रॉफ और करण जौहर हंसने लगते हैं। वहीं इस चैट शो के रैपिड फायर राउंड में फैंस को कृति और टाइगर के बारे में कई अनजान चीजों का पता चलेगा।

हर गुरुवार आता है नया एपिसोड

हर गुरुवार आता है नया एपिसोड

'कॉफी विद करण सीजन 7' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है। इस आप हर गुरुवार रात 12 बजे देख सकते हैं। इसके हर एपिसोड में बॉलीवुड सेलेब्स मेहमान बनकर पहुंचते हैं और अपनी और दूसरों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के राज खोलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+